चंद्र ग्रहण

10 जनवरी को 2020 का लगेगा पहला चंद्र ग्रहण, न करें ये चार काम

872 0

नई दिल्ली। नया साल 2020 शुरू हो चुका है। इस साल की शुरुआत में 10 जनवरी 2020 में चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। इससे पहले वर्ष 2019 के आखिरी महीने यानी 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगा था। इस सूर्य ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कई भागों में देखा गया था। आइए आपको बताते हैं 10 जनवरी 2020 को होने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में कुछ जरूरी बातें।

चंद्र ग्रहण का समय

ग्रहण का समय- 10 जनवरी रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक।

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण- भारत, अफ्रीक, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया

आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के असर से बचने के लिए कौन से ऐसे चार काम हैं, जिन्हें करने से सबको बचना चाहिए नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

खाना

कई वैज्ञानिक शोधों में यह बात कही जा चुकी है कि ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति बहुत शिथिल हो जाती है। ऐसे में पेट में दूषित भोजन और पानी जाने पर बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। मान्यता है कि ग्रहण से पहले ही जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए। कुशा और तुलसी में ग्रहण के समय पर्यावरण में फैल रहे जीवाणुओं को संग्रहित करने की अद्भुत शक्ति होती है।

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर इन मैसेज से दें लख-लख बधाइयां

ग्रहण की छाया

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से ग्रहण की छाया पड़ने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें बेहद हानिकारक होती हैं जिसका प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है।

पूजा

ग्रहण के समय कहा जाता है कि पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि कई मंदिरों में भी मंदिर के कपाट ग्रहण के समय बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में पूजा, उपासना या देव दर्शन करना वर्जित होता है इसलिए आप अपने मन में ईश्वर को याद करें।

ग्रहण के समय कभी भी पति-पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। कहा जाता है कि इस समय बनाए गए शारीरिक संबध से पैदा हुए बच्चे को जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Related Post

महाव्याधि मंत्र का करें जाप

कोरोना से बचने के लिए ‘महाव्याधि मंत्र’ का करें जाप : बह्मचारी वागीश शास्त्री

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। युवा संत ब्रह्मचारी वागीश शास्त्री ने कहा कि भारत सनातन धर्म को मानने वाला देश है। यहां के धर्म…
CM Dhami

सीएम धामी ने कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर की वर्चुअल बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - July 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार…
CIMAP Kisan Mela 2021

सीमैप किसान मेला 2021ः कोविड़-19 महामारी के समय औषधीय व सगंध पौधों की मांग बढ़ी

Posted by - January 31, 2021 0
लखनऊ । सीएसआईआर – केन्द्रीय औषधीय व सगंध पौधा संस्थान (CSIR-CIMAP) लखनऊ स्थित कैम्पस में रविवार 31 जनवरी को किसान…