लिफ्ट टूटकर गिरने से छह की मौत

इंदौर: लिफ्ट टूटकर गिरने से पाथ इंडिया समूह के पुनीत अग्रवाल सहित छह की मौत

875 0

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर से 25 किलोमीटर दूर महू के पास एक निजी फार्म हाउस में एक लिफ्ट टूटकर गिर गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई​ है। पुलिस उप-विभागीय अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान पुनीत अग्रवाल के रूप में हुई है।

शर्मा ने कहा कि घटना शाम करीब छह बजे हुई। इस हादसे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुनीत अग्रवाल पाथ इंडिया कंपनी के मालिक हैं। अन्य मरने वालों में पुनीत अग्रवाल की बेटी, दामाद, पोता और अन्य रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि फार्म हादस में लगी लिफ्ट टूटकर करीब सत्तर फुट नीचे सीमेंटेड जमीन पर आ गिरी। वहीं, कुछ लोगों के अनुसार लिफ्ट के पलट जाने से यह हादसा हुआ है। फार्म हाउस निजी होने से अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार के लोगों से भी अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related Post

Anand Bardhan

स्कूलों में शौचालयों की सफाई और देखभाल के लिए शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत करें: मुख्य सचिव

Posted by - December 30, 2025 0
देहरादून: सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को गर्ल्स टॉयलेट से 8 मार्च, 2026 तक सैचुरेट किया जाए। स्कूलों में शौचालयों…
JP Nadda was welcomed by CM Dhami at Jolly Grant Airport

जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Posted by - February 14, 2026 0
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा…