गर्मियों में भी ग्लो करेगी स्किन, फेस पर करें ये स्प्रे

256 0

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा इतना चमकदार और ग्लोइंग (Glow) हो कि जो भी देखे तो उसकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाए। लेकिन चेहरे पर अनचाहे मुहांसे, झुर्रियां और दाग धब्बे इन सब पर पानी फेर देते हैं।

अगर आपके साथ भी यही होता है तो आज हम आपको चेहरे को तरोताजा और खूबसूरत स्किन पाने का एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जिसे अपनाकर आपकी स्किन एकदम ग्लो करने लगेगी। इसके साथ ही मुहांसे, दाग धब्बों और झुर्रियों से भी छुटकारा मिल जाएगा। जानें क्या है वो नुस्खा और उसे बनाने का तरीका।

फेशियल स्प्रे बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • एक गिलास पानी
  • 1 पूरा नींबू
  • 1 कटोरी पुदीने के पत्ते

बनाने की विधि- सबसे पहले गैस पर धीमी आंच पर पैन चढ़ाएं। इसमें एक गिलास पानी डाल दें। जब पानी अच्छी तरह से खौल जाए तो इसमें नींबू के टुकड़े काट कर डाल लें। जब ये दोनों चीजें अच्छे से खौल जाएं तो गैस को बंद कर दें। इसके बाद इसमें पुदीने के पत्ते डालें और पैन को ठंडा होने के लिए रख दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो उसे एक बॉटल में भरकर रख लें। इस बात का ध्यान रखें कि बॉटल स्प्रे वाली हो ताकि इससे फेस पर स्प्रे किया जा सके।

फायदे

  • नींबू का इस्तेमाल चेहरे को निखारने के लिए किया जाता है।
  • इसे आप लाइटनिंग एजेंट के रूप भी समझ सकते हैं।
  • रोजाना इसे चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे खत्म हो जाएंगे।
  • इस फेस पैक के रस को सोने से पहले बादाम के तेल में मिलाकर चेहरे की मालिश भी कर सकते हैं।
  • ऐसा करने से झुर्रियों से भी छुटकारा मिल जाएगा।
  • पुदीने की पत्तियां एंटी बैक्टीरियल होती हैं।
  • चेहरे को ठंडक देती हैं और स्किन के पोर्स को साफ करती हैं।
  • मुहांसों के लिए पुदीने के पत्ते रामबाण का काम करते हैं।
  • इस स्प्रे को आप किसी भी वक्त दिन में कितनी बार अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं।
  • ऐसा करने से चेहरा तरोताजा और ग्लोइंग रहेगा।

Related Post

नेट और जेएनयू

नेट और जेएनयू प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन 30 अप्रैल तक तिथि बढ़ी

Posted by - March 30, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने कोरोना महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयाेग (यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जवाहरलाल…
कोरोना योद्धा

कोरोना योद्धा : जीवीएमसी आयुक्त जी श्रीजना डिलेवरी के 22 दिन वें ड्यूटी पर लौंटी

Posted by - April 12, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना की जंग में बहुत से ऐसे हीरो हैं, जो परिवार से पहले अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दे…