वायु प्रदूषण

रिसर्च : वायु प्रदूषण ने हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाया

1223 0

नई दिल्ली। ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने हाल ही पाया है कि वायु प्रदूषण सेहत पर हानिकारक प्रभाव डालता है। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

ब्रिटेन में हर साल लगभग 11,000 कोरोनरी हृदय रोग और स्ट्रोक से होने वाली मौतों के लिए वायु प्रदूषण ही जिम्मेदार

इस बात का दावा ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के शोधकर्ताओं ने द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी में प्रकाशित रिसर्च से किया है। शोधकर्ताओं का कहना है ​कि प्रदूषण दिल को बहुत नुकसान पहुंचाता है। ब्रिटेन में हर साल लगभग 11,000 कोरोनरी हृदय रोग और स्ट्रोक से होने वाली मौतों के लिए वायु प्रदूषण ही जिम्मेदार है।

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाना है हार्ट रोगियों के लिए बड़ा खतरा 

वायु प्रदूषण दिल के स्वास्थ्य पर डाल सकता है बेहद हानिकारक प्रभाव 

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के एसोसिएट मेडिकल डायरेक्टर, जेरेमी पियर्सन ने कहा कि हम जानते हैं कि वायु प्रदूषण दिल के स्वास्थ्य पर बेहद हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में हमारे दिल के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए वायु प्रदूषण को कम करना महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन, डब्ल्यूएचओ की सीमा के भीतर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Post

उद्धव ठाकरे

शिवसैनिक बनाएंगे राम मंदिर की ईटें, इंतजार करवाना सही नहीं – ठाकरे

Posted by - September 16, 2019 0
मुंबई। राम मंदिर को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की उम्मीदें बढ़ गई हैं मुंबई में संवाददाताओं को संबोधित करते…
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार बोले- बिहार में नहीं लागू करेंगे एनआरसी

Posted by - December 20, 2019 0
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिकता पंजिका (एनआरसी) लागू नहीं करेंगे। यह बात उन्होंने…
दीक्षांत समारोह में छात्रा ने फाड़ी CAA की प्रति

जाधवपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रा ने डिग्री लेने के बाद फाड़ी CAA की प्रति

Posted by - December 25, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की जाधवपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को एमए की डिग्री लेने के बाद नागरिकता संशोधन…