yogasan

खाना ठीक से नहीं पचता है तो करें ये योगासन

283 0

कई बार खान-पान में लापरवाही और दिनचर्या की गलत आदतों की वजह से पेट में खाना ठीक तरीके से नहीं पचता (Digest) है। जिसकी वजह से पेट में गैस और पेट फूलने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। लगातार कई दिनों तक ये परेशानी कई बड़ी बीमारियों कारण बन सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपनी दिनचर्या को सही किया जाए और योग (Yoga) को शामिल किया जाए। इन योगासन का रोजाना अभ्यास पेट और खाने की तकलीफ से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में काफी ज्यादा मदद करता है।

इस आसन को करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि क्या आपको पेट से संबधित कोई अन्य बीमारी तो नहीं है। अगर कमर दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो, उस समय उत्तान पादासन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिला को इस आसान का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

उत्तान पादासन

उत्तान पादासन ऐसा योग है जिसे करने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मिल जाती है। इसे करने से पेट की चर्बी भी कम होती है। पेट में हो रही कब्ज की परेशानी के लिए ये रामबाण आसन है। उत्तानपादासन करने से नाभि मंडल भी स्वस्थ रहता है साथ ही पेट की आंते सुदृढ़ होती है। इसे करने से गैस की बीमारी भी खत्म हो जाती है।

उत्तान पादासन करने का तरीका

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जांघो के बगल में रखें। ध्यान रहे कि आपके घुटने ,एड़िया और अंगूठे आपस में सटे होने चाहिए। इसके बाद सांस भरें और अपने दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। जब तक सांस रोक पाए ,तब तक पैर को भी ऊपर ही रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैर को नीचे ले आएं और शरीर को ढीला छोड़ दें।

Related Post

विधायक अदिति सिंह

विधायक अदिति सिंह ने शादी के दिन लिखा, ‘आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा’

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। रायबरेली के सदर विधानसभा से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की शादी…
Doctor

निशुल्क एंबुलेंस में मरीजों के दांतों का इलाज करने डॉक्टर को किया सम्मानित

Posted by - July 2, 2022 0
रायपुर: निशुल्क एंबुलेंस में मरीजों के दांतों का इलाज करने वाले डॉ (Doctor) जितेंद्र सराफ को डॉक्टर्स डे पर सम्मानित…
वायरल पोस्टर पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

वायरल पोस्टर पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी,बोले- किसी की लगती है खुराफात

Posted by - April 8, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्टर पर चुप्पी तोड़ी…