भारत बचाओ रैली

भारत बचाओ रैली : सोनिया गांधी बोलीं- अंधेरनगरी और चौपट राजा जैसा माहौल

854 0

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दशकों से ऐसी बेरोजगारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि नौजवान काम की तलाश में भटक रहे हैं। अब इस पार या उस पार का फैसला लेना होगा। देश के लिए कठोर संघर्ष करना होगा।

सोनिया गांधी ने कहा कि आज रोजमर्रा चीजों की कीमत सीमा से बाहर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर जुल्म से दिल टूट रहा है। सोनिया ने कहा कि मैं आपसे पूछती हूं कि अपनी मां-बहनों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ हम संघर्ष करने को तैयार हैं। आज अंधेरनगरी और चौपट राजा जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने अंधेरा है और सरकार की गलत नीतियों से काम धंधे तबाह हो गए हैं। कंपनियां किसे और क्यों बेचा जा रहा है?

गंगा की निर्मलता और अविरलता पर मंथन करने कानपुर पहुंचे पीएम मोदी 

सोनिया ने कहा कि जीएसटी से खजाना खाली हो गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। सरकार का खजाना कैसे खाली हो गया है? सरकार बताए कि कालाधन किसके पास है? जब मर्जी आए राष्ट्रपति शासन हटा देते हैं। ये लोग संविधान मानने का दिखावा करते हैं और हर रोज संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं। जो यह नागरिकता कानून है वह भारत की आत्मा को तार-तार करने वाला है।

भारत बचाओ रैली में कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बदला नहीं आज बदलाव जरूरी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी का संदेश लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने तक पहुंचाएं। गहलोत ने पूछा कि अब कांग्रेस को राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट भाजपा से लेना पड़ेगा क्या।

बेरोजगारी, बदहाल अर्थव्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) ने शनिवार को दुनियाभर में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। आईओसी के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने कहा, ‘विदेश में रह रहे भारतीय मूल के लोग देश के हालात को लेकर चिंतित हैं।

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में पहुंच चुकी है। विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग इन सब मुद्दों पर भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।’ वशिष्ठ के मुताबिक, आईओसी के अध्यक्ष सैम पित्रोदा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, सऊदी अरब और ओमान में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के बाहर होने वाले प्रदर्शन की निगरानी करेंगे।

Related Post

बंगाल : भाजपा विधायक तन्मय टीएमसी में शामिल, कहा- बदले की राजनीति करती है भाजपा

Posted by - August 30, 2021 0
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पार्टी के भीतर टूट…
Mamta Banerjee

TMC ने उठाए सवाल, EC ने अफसरों-CAPF के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य क्यों नहीं की?

Posted by - April 29, 2021 0
कोलकाता। निर्वाचन आयोग की तरफ से मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों अथवा उनके एजेंट के लिए उनके पास…