हुड्डा और चौटाला पर ईडी का शिकंजा

हुड्डा और चौटाला पर ईडी ने कसा शिकंजा, हुड्डा से चार घंटे हुई पूछताछ

886 0

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को अहम कार्रवाई करते हुए हरियाणा के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। ईडी ने जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मानेसर जमीन घोटाले के आरोप में चार घंटे तक पूछताछ की। वहीं जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म को खंगाला है। इसके साथ ही पंचकुला की कोठी सील कर अटैच कर दी।

ईडी के जोनल ऑफिस चंडीगढ़ तथा दिल्ली मुख्यालय की टीमों ने दिन भर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरुद्ध मानेसर जमीन घोटाले में सीबीआई तथा ईडी की जांच चल रही है। ईडी के चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा पहले भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पूछताछ के लिए कई बार तलब कर चुका है।

बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे भूपेंद्र सिंह हुड्डा सेक्टर-18 स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। करीब चार घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों की मानें तो ईडी के अधिकारियों ने मानेसर जमीन घोटाले में हुड्डा से पूछताछ की है। उधर हुड्डा के ईडी कार्यालय में होने की सूचना मिलते ही मीडिया का जमावड़ा लग गया। दोहपर करीब एक बजे हुड्डा ईडी कार्यालय से बाहर निकले, लेकिन वह मुख्य द्वार के बजाए पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए।

छत्तीसगढ़ : आईटीबीपी कैंप में जवानों में खूनी संघर्ष में छह की मौत, कई घायल 

दूसरी तरफ ईडी की टीम ने बुधवार की सुबह भारी पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सिरसा जिला के तेजा खेड़ा स्थित चौटाला फार्म में डेरा डाल लिया है। ईडी के अधिकारियों ने तेजा खेड़ा में कई घंटे तक जांच-पड़ताल की है। जबकि ईडी के सहायक निदेशक दीपक कुमार और उनकी टीम ने पंचकुला में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-चार स्थित कोठी नंबर 6-पी को अटैच कर दिया है। इस कोठी के बाहर एक नोटिस चस्पा करने के अलावा बड़ा सा बोर्ड लगा दिया गया है। उस पर लिखा है कि यह संपत्ति ईडी की है, जो कि पहले ओम प्रकाश चौटाला की थी। इसे भी अब अटैच कर दिया गया है।

Related Post

CM Bhajan Lal

स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण की पात्रता में छूट की अधिसूचना जारी

Posted by - October 9, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की पत्रकार (Journalist) कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के तहत बुधवार…
FDI policy amended in Yogi Cabinet

यूपी में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की पहल, एफडीआई पॉलिसी में किया संशोधन

Posted by - November 4, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सोमवार को लोकभवन…
Savin Basnal

जन समस्याओं को गंभीरता से ले विभाग, प्राथमिकता पर करें समाधान-डीएम

Posted by - October 6, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी।…