सार्वजनिक शौचालय की यांत्रिकृति सफाई

सार्वजनिक शौचालय की यांत्रिकृति सफाई कार्य का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

957 0

लखनऊ। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने बीते दो अक्टूबर को यांत्रीकृत सफाई मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसी क्रम में प्रमुख सचिव श्री सिंह ने बुधवार को छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट स्थित सार्वजनिक शौचालय के यांत्रिकृति सफाई कार्य का निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रयोग का मुख्य उद्देश्य मैन्युअल सफाई को करना है खत्म

इस अवसर मौजूद प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रयोग का मुख्य उद्देश्य मैन्युअल सफाई को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि अब शौचालयों की साफ सफाई को पूरी तरह से यांत्रिकृति हो रही है। यांत्रिकृति सफाई की शुरूआत राजधानी के चयनित वार्ड में प्रयोग के तौर पर शुरू की गई है। सिंह ने कहा कि अगर यह ट्रायल लखनऊ में सफल रहता है, तब प्रदेश के अन्य शहरों में इसे प्रयोग में लाया जाएगा।

कर्नाटक उपचुनाव : पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते समेत छह के खिलाफ एफआईआर

यांत्रिकृति सफाई में कम पानी की खपत और बायोडिग्रडेबल रसायनों के साथ, एक शौचालय की सफाई में लगभग 20 मिनट का लगता है समय 

बता दें कि पानी के टैंक से लैस मोबाइल वैन, अत्याधुनिक जर्मन टेक्नाॅलाजी के साथ विभिन्न यांत्रीकृत क्रियाओं के माध्यम से शौचालयों की सफाई करता है। यांत्रिकृति सफाई में कम पानी की खपत और बायोडिग्रडेबल रसायनों के साथ, एक शौचालय की सफाई में लगभग 20 मिनट का समय लगता है। जो कि फोमिंग एक्षन के माध्यम से कोने-कोने की गहरी-सफाई और संक्रमण को सुनिश्चित करती है। अब शौचालयों और मूत्रालयों की सफाई यांत्रिकृति के माध्यम से स्वच्छ रूप से हो रही है। उपयोगकर्ताओं ने शौचालयों की नई यांत्रीकृत सफाई अवधारणा की सराहना की है।

Related Post

Anand Bardhan

हवाई कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर, नए धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ने की तैयारी

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड…
CM Nayab

राज्य स्तरीय पंचायती राज एवं सरपंच सम्मलेन में मुख्यमंत्री हुए शामिल

Posted by - July 2, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने पंचायत प्रतिनिधियों को कई सौगातें देने का ऐलान किया…
हाइडॉक्सीक्लोरोक्वीन

देश में हाइडॉक्सीक्लोरोक्वीन का पर्याप्त स्टॉक व भविष्य में कोई कमी नहीं

Posted by - April 8, 2020 0
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने कहा है कि देश में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की कोई कमी नहीं है। इसका पर्याप्त स्टॉक है…
Rising Rajasthan

Rising Rajasthan: 638 करोड़ के हुए निवेश करार, 5 हजार को मिलेगा रोजगार

Posted by - October 18, 2024 0
जयपुर। राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) इंवेस्टमेंट समिट को लेकर निवेशकों एवं उद्योगपतियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।…