बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

231 0

बालों (Hair) का असमय पकना (Grey) और गिरना (Hair Fall) एक आनुवांशिकी रोग है। इसके साथ ही गलत खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव से भी बाल असमय गिरने और पकने लगते हैं। अगर वक्त रहते इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो व्यक्ति गंजेपन का शिकार हो जाता है। इस बीमारी को एलोपेसिया कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भारत में 10 व्यक्तियों में दो व्यक्ति गंजेपन के शिकार हैं। ऐसे में बालों की समुचित देखभाल भी जरूरी है। अगर आपके बाल भी गिर रहे हैं तो आप मेथी का उपयोग कर इससे छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको इस्तेमाल करने के तरीके मालूम नहीं है तो आइए जानते हैं –

रात में सोने से पहले अपने बालों के अनुसार मेथी को पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे दही के साथ अच्छी तरह से पीस लें। अब इस मिश्रित पेस्ट को अपने बालों में लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें। इसके इस्तेमाल से बालों के गिरने को रोका जा सकता है। साथ ही यह डैंड्रफ भी दूर करता है।

25 ग्राम मेथी को अच्छी तरह से पीसकर इसमें बादाम का तेल मिक्स कर लें। अब इस मिश्रित पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से बालों की मालिश कर एक घंटे तक छोड़ दें। जब समय पूरा हो जाए तो अपने बालों को नार्मल पानी से धों लें। गिरते बालों को कम करने अथवा रोकने में यह रामबाण उपाय है।

दो चम्मच मेथी के दानों को अच्छी तरह से भून लें। जब यह भून जाएं तो ग्राइंडर की मदद से पीस लें। अब इसमें साफ़ पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद मिश्रित पेस्ट को अपने बालों के स्कैल्प में लगाकर कुछ समय तक छोड़ दें। अब बालों को नार्मल पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से बालों के असमय गिरने की समस्या से निजात मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Post

पुरुषों की दाढ़ी

रिसर्च में खुलासा : पुरुषों की दाढ़ी में कुत्ते के बाल से ज्यादा खतरनाक बैक्टीरिया

Posted by - April 27, 2019 0
नई दिल्ली। वर्तमान समय में फैशन ट्रेंड में काफी बदलाव आए हैं। पहले जहां पुरुष क्लीन शेव रहना पसंद करते…
SHARAD POWAR

परमबीर-देशमुख प्रकरण : पवार बोले- आरोप गंभीर, इस्तीफे का फैसला उद्धव करेंगे

Posted by - March 21, 2021 0
नई दिल्ली । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार (Sharad Pawar) ने परमबीर और अनिल देशमुख (Anil Deshmukh)  के प्रकरण…