स्वाति मालिवाल का जंतर-मंतर पर आमरण अनशन

देश में बढ़ते दुष्कर्म मामलों के विरोध में, स्वाति मालिवाल जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर

798 0

नई दिल्ली। देश में बच्चियों और महिलाओं से बढ़ते दुष्कर्म के मामलों के विरोध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले स्वाति मालिवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से अनशन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें हड़ताल करने से रोक रही है।

हालांकि इसके बावजूद स्वाति मालिवाल हड़ताल पर बैठ गई हैं। उन्होंने लिखा था कि कि पुलिस हमें जंतर-मंतर पर बैठने नहीं दे रही। रातभर पुलिस ने जंतर-मंतर का पूरा बैरिकेडिंग करके टेंट, माइक और टॉयलेट नहीं लगने दिया। पुलिस वाले साफ बोल रहे हैं अनशन नहीं करने देंगे! देश में एक महिला शांति से अनशन भी नहीं कर सकती? केंद्र सरकार को ऐसा भी क्या डर? क्या सच में लोकतंत्र है?’

स्वाति मालिवाल ने आगे लिखा कि चाहे कुछ हो जाए, पुलिस और केंद्र कितनी भी कोशिश कर ले, मेरा आमरण अनशन हर हाल में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र पूरे देश के लिए ऐसा सिस्टम नहीं बनाती कि रेपिस्ट को हर हाल में छह महीने में फांसी हो। तब तक मैं नही उठूंगी। पहले राजघाट और फिर सीधे जंतर-मंतर जा रही हूं। जय हिंद।’

इसके साथ ही स्वाति ने प्रधानमंत्री को भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा ‘मोदी जी को पत्र। मैं आमरण अनशन करूंगी जब तक वो अपने वादे पूरे न कर दें। देश में पुलिस के संसाधन और जवाबदेही बढ़ाई जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं। दिल्ली पुलिस को 66,000 पुलिसकर्मी तुरंत दिए जाएं और 45 फास्ट ट्रैक कोर्ट दिल्ली में स्थापित हों। दोषी को हर हाल में और तुरंत सजा दो!’

Related Post

Ganesh Joshi

मंत्री ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस एक्शन प्लान एक सप्ताह में बनाने के दिए निर्देश

Posted by - November 28, 2022 0
देहरादून। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस को लेकर अधिकारियों को एक सप्ताह में…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

Posted by - February 15, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
दुआओं के लिए फैंस का शुक्रिया

आमिर खान ने दुआओं के लिए फैंस का किया शुक्रिया, मां की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई

Posted by - July 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान के स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका…