झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव: पहले चरण में 13 सीटों पर एक बजे तक 46.83 फीसदी मतदान

1088 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान जारी है। एक बजे तक झारखंड के 13 सीटों पर 46.83 फीसदी मतदान हो चुका है। बता दें कि चतरा जिले में 46.21 फीसदी, गुमला में 27.49 फीसदी, लोहारदंगा में 48.72 फीसदी, लातेहार में 48.87 फीसदी, पलामू में 46.07 फीसदी और गढवा में 49.78 फीसदी मतदान हो चुका है। इस चरण में कुल 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

पलामू में कांग्रेस उम्मीदवार ने लहराई बंदूक, हिरासत में

पलामू में कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के समर्थकों के साथ झड़प हुई। इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने बंदूक तान दी। त्रिपाठी को कथित तौर पर पलामू के कोसियारा गांव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया था।

दिल्ली की बेटी बोली-अब डरने का मन नहीं करता, क्या मेरा भी बाकियों जैसा हाल होगा? 

मतदान के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अपर पुलिस महानिदेशक एवं झारखंड चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि हताश नक्सलियों ने मतदाताओं में भय पैदा करने के लिए बिशुनपुर के बानालाट और वीरानपुर के बीच जंगल में एक पुलिया के निकट यह विस्फोट किया। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related Post

Anand Bardhan

हर बच्चा खास है … शिक्षा की बात कार्यक्रम में मुख्य सचिव का संदेश

Posted by - January 19, 2026 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सोमवार को ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पहुंचकर ‘शिक्षा की बात’…
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री ने 269 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Posted by - July 11, 2024 0
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने स्वामित्व पत्र वितरण और मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री वितरित…
CM Vishnudev Sai

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन

Posted by - September 15, 2024 0
रायपुर। प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा मंगलवार 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM…