डे-नाइट टेस्ट मैच

INDvBAN: विराट ने डे-नाइट टेस्ट मैच की प्लेइंग XI इनको दिया मौका

873 0

कोलकाता। भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया इंदौर टेस्ट वाले ही टीम संयोजन के साथ मैदान पर उतरी है। बांग्लादेशी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच को जीतने के लिए तीन तेज गेंदबाजों पर दांव लगया है। आइए बताते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ विराट सेना बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले पिंक बॉल टेस्ट में मैदान फतह करने उतरी है।

पिंक बॉल से पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरी भारतीय टीम की आक्रमण की कमान इशांत शर्मा के कंधों पर है और उनका साथ मोहम्मद शमी और उमेश यादव देंगे। स्पिनर के तौर पर आर अश्विन को टीम शामिल किया गया है। आलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को पहले डे-नाइट टेस्ट में शामिल किया गया है। जडेजा ने इंदौर टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। उनके बल्ले से 60 रन निकले थे।

INDvBAN: डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश ने जीता टॉस, भारत पहले गेंदबाजी करेगा 

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान) अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

Related Post

Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने की नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक

Posted by - October 24, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित…
सनी रोड शो

डेरा बाबा के दर्शन कर रोड शो की शुरुआत करेंगे सनी देओल, तय होगा 75 किलोमीटर का रास्ता

Posted by - May 2, 2019 0
पंजाब। गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता सनी देओल गुरुवार यानी डेरा बाबा नानक के दर्शन के साथ…
पहले दुष्कर्म और फिर शादी की प्रथा

यहां हर 40 मिनट पर एक लड़की होती है अगवा, पहले दुष्कर्म और फिर शादी की प्रथा

Posted by - December 29, 2019 0
नई दिल्ली। मध्य एशिया का किर्गिस्तान एक देश है, जो अपनी अजीबो—गरीब और बेहद क्रूर प्रथा के चलते चर्चा में…