द वारियर क्वीन ऑफ झांसी

हॉलीवुड फिल्म ‘द वारियर क्वीन ऑफ झांसी’ चर्चा में बनी, इस दिन होगी रिलीज

951 0

 

नई दिल्ली। भारतीय रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व ने हर किसी को आकर्षित किया है, फिर चाहे लेखक हों या फिल्मकार या कवि। बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल तक निर्देशकों ने उनकी वीरगाथा अपने-अपने अंदाज में दिखाई है।

रानी लक्ष्मी बाई पर हॉलीवुड में बनी फिल्म ‘द वारियर क्वीन ऑफ झांसी’ चर्चा में बनी

इन दिनों रानी लक्ष्मी बाई पर हॉलीवुड में बनी फिल्म ‘द वारियर क्वीन ऑफ झांसी’ चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर इतना दमदार है कि लोग इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अंग्रेजी में है लेकिन इसमें कई जगह नेचुरल फील देने के लिए मराठी डायलॉग भी सुनाई देते हैं। अमेरिका में यह फिल्म 15 नवंबर रिलीज हो चुकी है और भारत में 29 नवंबर को रिलीज होगी।

फिल्म की प्रोड्यूसर हैं स्वाति भिसे है। जिनका हिंदी सिनेमा से कोई लेना देना नहीं हैं। इस बारे में स्वाति कहती हैं किसी ऐसे ऐतिहासिक किरदार पर पहली बार एक्शन फिल्म बनाना जो कि एक भारतीय महिला थी। फिर चलो इसे हॉलीवुड के लिए बनाते हैं, यह बिल्कुल बहुत बड़ी चुनौती है, क्योंकि मैं भारतीय फिल्म उद्योग की नहीं हूं। मेरे साथ ये सोने की खोज करने जैसा था।’

जानें कौन हैं स्वाति भिसे?

21 अक्टूबर 1959 में जन्मी स्वाति पद्म विभूषण सोनल मानसिंह की पहली शिष्या हैं। इसके अलावा वह भरतनाट्यम, कोरियोग्राफर, शिक्षक, निर्माता हैं। स्वाति रंगमंच कलाकार भी हैं। स्वाति पिछले 33 साल से न्यूयार्क में रह रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई भूमिकाएं निभाई हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने न्यूयॉर्क और गोवा में दो महत्वपूर्ण संगठनों की स्थापना की है। इसके अलावा वह भारतीय अमेरिकी संस्थापक और न्यूयॉर्क स्थित ब्राविया कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत भिसे की पत्नी हैं।

सनी लियोनी की इस प्रतिभा से फैंस हैं हैरान, देखें वायरल वीडियो? 

अब बात करते हैं फिल्म द वारियर क्वीन ऑफ झांसी की। इस फिल्म में रानी लक्ष्मी का किरदार निभाया है स्वाति की बेटी देविका भिसे ने। अमरीकी एक्ट्रेस देविका ने अब तक तीन फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि यह हॉलीवुड की फिल्म है। इससे पहले वहां रानी लक्ष्मी बाई पर फिल्म नहीं बनी है। इस फिल्म को बनाने का मकसद रानी लक्ष्मीबाई की वीरता को पूरे विश्व भर में दिखाना है। जब आप ट्रेलर देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि कुछ सीन रानी लक्ष्मी बाई के रोल की जहनी मजबूती दिखाने के लिए फिल्म में रखे गए हैं।

Related Post

सुपरहीरो एक्शन फिल्म

सुपरहीरो एक्शन फिल्म अली अब्बास जफर के साथ नजर आएगी कैटरीना कैफ

Posted by - February 8, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्द ही निर्देशक अली अब्बास जफर सुपरहीरो एक्शन फिल्म में नजर आने वाली है। यह…
Film stars gathered in Maha Kumbh

महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भनगर। गंगा-यमुना-सरस्वती का पवित्र त्रिवेणी संगम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दौरान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए…