ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना

ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना, बोलीं-एआईएमआईएम भाजपा से लेती है पैसे

870 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि हैदराबाद की एक पार्टी भाजपा से पैसा लेती है।

कूच बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के बीच अतिवाद सामने आ रहा है। ठीक जैसे कि हिंदुओं में चरमपंथ है। एक राजनीतिक पार्टी है जो भाजपा से पैसा लेती है। वह हैदराबाद से हैं न कि पश्चिम बंगाल से।

बनर्जी ने संसद के शीतकालीन सत्र में नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) लाने का प्रयास करने के लिए सोमवार को केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। ममता ने कहा कि यह प्रस्तावित विधेयक बंगालियों और हिंदुओं को देश के वैध नागरिकों के रूप में बाहर करने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण की तरह एक और ‘जाल’ है।

शिवपाल बोले सपा से गठबंधन को तैयार, मुख्यमंत्री तो अखिलेश ही बनेंगे 

बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि ‘केंद्रीय बलों का उपयोग और वोटों को खरीद कर’ भाजपा ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 18 सीटें जीत ली। 2021 के विधानसभा चुनावों में वह ‘बंगाल पर विजय पाने का दिवास्वप्न’ देख रही है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर कूचबिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए बनर्जी ने 2021 में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी करने का विश्वास जताया।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि मैं अपनी पार्टी में अंदरूनी कलह को सहन नहीं करूंगी। जो लोग अंदरूनी कलह में लिप्त है, वे इसे कमजोर कर रहे हैं। जो लोग भाजपा के संपर्क में हैं, वे पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। यह हमें विश्वासघाती लोगों से छुटकारा पाने में मदद करेगा। तृणमूल कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं होगी। नेताओं को पार्टी कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचना होगा और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना होगा। मैं आपको कभी भी आपस में लड़ने और पार्टी को इसका नुकसान नहीं होने दूंगी।

Related Post

UPITS-2024

उच्च शिक्षा में किए गए अभिनव प्रयासों और उपलब्धियों से परिचित करा रही योगी सरकार

Posted by - September 27, 2024 0
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के द्वितीय संस्करण में उच्च…
प्रशांत किशोर

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बोले-बिहार में नहीं होगा लागू CAA-NRC

Posted by - January 12, 2020 0
पटना। रविवार सुबह कोलकाता के बेलूर मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए को लेकर लोगों को की आशंकाओं को…
बार ब्रा देखो

राधिका मदान ‘बार ब्रा देखो’ के समर्थन में, बोलीं- गुस्सा आता है जब ब्रा स्ट्रैप के कारण…

Posted by - February 27, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान का कहना है कि उन्हें उस वक्त बहुत गुस्सा आता है, जब वह देखती हैं…