आजसू का संकल्‍प पत्र जारी

आजसू का संकल्‍प पत्र जारी, 73 फीसदी आरक्षण व ग्रेजुएट को 2100 रुपये मासिक भत्‍ता

935 0

रांची। आजसू पार्टी ने रविवार को संकल्प पत्र जारी कर दिया। संकल्प पत्र में युवाओं को ग्रेजुएट पास करने पर पांच साल तक प्रत्येक माह 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने। इसके अलावा पारा शिक्षकों को स्थायी करने, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के मानदेय बढ़ाने के लोक-लुभावन वादे किए गए हैं।

आजसू ने अपने घोषणा पत्र में ‘अबकी बार गांव की सरकार’ का नारा दिया

इसके साथ ही आरक्षण की सीमा 50 फीसद से बढ़ाकर 73 फीसद करने की बात कही है। संकल्प पत्र जारी करने के दौरान पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो, वरीय उपाध्यक्ष व सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, उमाकांत रजक, प्रवक्ता देवशरण भगत मौजूद थे। घोषणापत्र जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी अपने इन वादों के साथ चुनाव मैदान में जा रही है। आजसू ने अपने घोषणा पत्र में ‘अबकी बार गांव की सरकार’ का नारा दिया है। दो प्रमुख मुद्दों को भी इसमें स्थान दिया गया है, जो झारखंड की राजनीति को प्रभावित करते रहे हैं।

आजसू की तीसरी सूची में अकील अख्तर पाकुड़ व शालिनी गुप्ता कोडरमा से प्रत्याशी 

राज्य व जिला स्तर के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नौकरी वैसे लोगों को देने का भरोसा दिया

इसके तहत राज्य व जिला स्तर के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नौकरी वैसे लोगों को देने का भरोसा दिया गया है, जिनके पूर्वजों के नाम जमीन, बासगीत आदि का उल्लेख पिछले सर्वे रिकार्ड ऑफ राइट्स में दर्ज हो। सीएनटी-एसपीटी एक्ट को पूरी तरह अनुपालन कराने तथा अधिग्रहित भूमि का उपयोग नहीं होने पर रैयतों को वापस करने का भी भरोसा दिया है। पार्टी ने झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा अथवा विशेष पैकेज दिलाने का नए सिरे से प्रयास करने का भी वादा अपने घोषणापत्र में किया है।

पिछड़ों को 27 फीसदी, अनुसूचित जनजाति को 32 फीसदी तथा अनुसूचित जाति को 14 फीसदी आरक्षण देने का भरोसा दिलाया

पार्टी ने ग्राम स्वराज पर जोर देते हुए योजना निर्माण में पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जमीन अधिग्रहण में ग्राम सभा की सहमति को प्रभावी बनाने की बात कही है। आबादी को ध्यान में रखते हुए पिछड़ों को 27 फीसदी, अनुसूचित जनजाति को 32 फीसदी तथा अनुसूचित जाति को 14 फीसदी आरक्षण देने का भरोसा दिलाया है।

लोजपा ने छह प्रत्‍याशी घोषित किए, घनश्याम दास को रांची से उतारा 

मॉब लिंचिंग के खिलाफ कठोर कानून बनाने तथा स्पीड ट्रायल, सरना कोड लागू करने, लड़कियों के लिए स्नातक तक नि:शुल्क शिक्षा

इसके अलावा, मॉब लिंचिंग के खिलाफ कठोर कानून बनाने तथा स्पीड ट्रायल, सरना कोड लागू करने, लड़कियों के लिए स्नातक तक नि:शुल्क शिक्षा, नृत्य कला अकादमी की स्थापना, आधुनिक स्पोट्र्स स्कूल की स्थापना आदि के भी वादे घोषणापत्र में शामिल हैं। इसमें युवाओं और महिलाओं पर विशेष जोर दिया गया है। स्कूल-कॉलेजों में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करना, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाना, सरकारी क्षेत्र में रिक्त पदों को भरना आदि शामिल हैं।

Related Post

पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस

Posted by - February 28, 2021 0
आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय को बयान दर्ज कराने के लिए शीघ्र ही नोटिस भेजा जाएगा। शासन के आदेश पर विजिलेंस ने उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों की खुली जांच शुरू कर दी है। गोपनीय जांच में शिकायतें प्रथमदृष्ट्या सही पाए जाने के बाद खुली जांच के आदेश दिए गए हैं।   फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन बिजलेंस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय से आय से अधिक सम्पत्ति मामले में पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उनको नोटिस भेजा जाएगा। मनोज पांडेय पर अपने क्षेत्र के दलित परिवार की जमीन अवैध ढंग से हथियाने का भी आरोप है। शिकायतें मिलने पर सरकार ने विजिलेंस के माध्यम से पहले गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथमदृष्ट्या सही पाए गए। जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद शासन ने विजिलेंस को मनोज पांडेय के विरुद्ध खुली जांच करने का आदेश दे दिया। विजिलेंस अब शिकायतों से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही मनोज पांडेय से पूछताछ भी करेगी। खुली जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जांच के शिकंजे में फंसने वाले वह तीसरे पूर्व मंत्री हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे मो. आजम खां के विरुद्ध एसआईटी व गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध विजिलेंस जांच की जांच चल रही है। एसआईटी जल निगम भर्ती घोटाले में मो. आजम खां को दोषी ठहरा चुकी है। गायत्री प्रजापति के विरुद्ध तो आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है
AK Sharma

महाकुंभ से मिली सीख कि सृष्टि को चलाने वाला एक ही है : एके शर्मा

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ: महाकुंभ-2025 का आयोजन दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था, डिजिटली इम्पावर्ड इंडिया तथा सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था में…
Cows

गोवंशों की देखभाल में लापरवाही के मामले में सीएम योगी का बड़ा फैसला

Posted by - July 22, 2025 0
लखनऊ/मेरठ। मेरठ की कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों (Cows) की देखभाल में सामने आई गंभीर लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…