सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख से बोलीं-अब तक की सुरक्षा के लिए धन्यवाद

783 0

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखा है। उन्होंने अब तक की सुरक्षा के लिए आभार जताया है। सोनिया गांधी ने लिखा कि मैं पूरे परिवार की ओर से एसपीजी को धन्यवाद देती हूं। जिस तरह से एसपीजी ने समर्पण, विवेक और व्यक्तिगत तरीके से हमारी देखभाल की उसकी हम गहरी प्रशंसा करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं।

बता दें कि गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है। इस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसपीजी जवानों का शुक्रिया अदा किया था।

केंद्र सरकार के फैसले के कुछ घंटे बाद उन्होंने ट्वीट किया कि एसपीजी के मेरे सभी भाई बहनों को बड़ा वाला शुक्रिया। इतने वर्षों से उन्होंने मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए दिन रात काम किया। आपकी प्रतिबद्धता के लिए शुक्रिया। आपकी ओर से लगातार समर्थन मिलता रहा। यह सफर बहुत ही प्यार और सीख से भरा रहा। उन्होंने आगे लिखा कि यह बहुत ही सम्मान की बात रही। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला किया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद पूरे गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा कवर देने का फैसला किया गया था।

Related Post

CM Yogi

टीएमसी ने संविधान के खिलाफ जाकर मुसलमानों को दिया आरक्षण : सीएम योगी

Posted by - May 24, 2024 0
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश को सबसे ज्यादा क्षति कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों…
झारखंड चुनाव 2019

झारखंड चुनाव 2019 : भाजपा के बागी सरयू राय पर छलका नीतीश प्रेम, मांगेंगे वोट

Posted by - November 19, 2019 0
रांची। झारखंड में बीजेपी की टिकट से बेदखल पूर्वमंत्री सरयू राय को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ मिलता…