शाहजहांपुर दुष्कर्म मामला: चिन्मयानंद की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी

832 0

शाहजहांपुर। बुधवार यानी आज छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद की रिमांड पेशी होगी। इससे पहले तीन अक्तूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही हुई थी और आज भी उनकी भी रिमांड पेशी सुरक्षा के लिहाज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म और चिन्मयानंद से पांच करोड़ फिरौती मांगे जाने की जांच एसआईटी छह सितंबर से हाईकोर्ट की निगरानी में कर रही है।

ये भी पढ़ें :-ईडी को मिली चिदंबरम से पूछताछ की इजाजत, जरूरत पड़ने पर करे गिरफ्तार 

आपको बता दें जांच के दौरान एसआईटी ने चिन्मयानंद के दो एंड्रायड मोबाइल कब्जे में लिए थे, लेकिन उसमें कुछ महत्वपूर्ण डाटा गायब मिला था। उसे रिकवर करने के लिए एसआईटी ने मोबाइल लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजे थे।

ये भी पढ़ें :-राफेल मिलने से देशवासी खुश हुए और कांग्रेसी दुखी हो गए – पीएम मोदी 

जानकारी के मुताबिक एसआईटी ने दुष्कर्म पीड़ित छात्रा और उसके दोस्त संजय व चिन्मयानंद के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो उससे पता चला था कि छात्रा की आठ महीने चिन्मयानंद से मोबाइल पर 200 बार बात हुई, वहीं संजय से 42 सौ बार बात हुई।

Related Post

17 साल के करियर में अब तक सिर्फ 18 फिल्में करने वाले प्रभास की साहो शुक्रवार को होगी रिलीज

Posted by - August 28, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 17 साल के करियर में अब तक सिर्फ 18 फिल्में करने वाले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने…
CM Yogi

किसानों को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का अवसर दे रही डबल इंजन की सरकारः सीएम

Posted by - February 17, 2024 0
लखनऊ : यूपी संभावनाओं वाला प्रदेश है। भारत की आबादी का 16 फीसदी हिस्सा अकेले यूपी में निवास करता है। उत्तर…