‘ ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000 ‘ का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च मुंबई में मीडिया की उपस्थिति में हुआ

1082 0

प्रियांशु चटर्जी की आगामी फिल्म ‘ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000’ का ट्रेलर और म्यूजिक बड़ी धूम धाम से मुंबई की मीडिया के बीच रिलीज़ हुआ.

 

प्रियांशु का कहना है कि अपकमिंग एक्शन- कॉप ड्रामा फिल्म यह मैसेज देती है की, हमेशा सच्चाई की जीत होती है।

 

प्रियांशु चटर्जी बुधवार को मुंबई में “ऑफिसर अर्जुन सिंह आईपीएस बैच 2000″ के ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 

महत्वपूर्ण सोशियल इशू, पॉलिटिकल और पुलिस डिपार्टमेंट की हालिया स्थित की तरह ही फिल्म में आईपीएस ऑफिसर अर्जुन सिंह का जीवन भी कुछ इससे मिलता जुलता है। जो एक अच्छा पुलिस होने के साथ ही एक अच्छा सिटिजन भी है।

 

प्रियांशु चटर्जी फिल्म में एक आईपीएस ऑफिसर अर्जुन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, फिल्म में अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए, प्रियांशु ने कहा, “फिल्म में मेरा कैरेक्टर बहुत ही सेंसिटिव है और इसके साथ ही ईमानदार और साहसी भी है। फिल्म की कहानी इस पर आधारित है, कि वह किस तरह एक परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपने सिस्टम से लड़ता है।”

 

जब प्रियांशु से पूछा गया कि उनकी अपकमिंग फिल्म ऑडियंस को क्या मैसेज देती है, तो उन्होंने कहा, “इस फिल्म से हम जो मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं वह यह है कि बेईमानी सच्चाई के खिलाफ नहीं जीत सकती। सच्चाई हमेशा जीतती है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सिचुएशन क्या है और फिल्म में मेरा कैरेक्टर यही करने की कोशिश कर रहा है।”

 

जब प्रियांशु से पूछा गया कि उनकी अपकमिंग फिल्म पिछली कॉप फिल्मों से कितनी अलग है, तो उन्होंने कहा, “फिल्म की कहानी बहुत ही नेचुरल है। मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। पूरी टीम के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा। यह पहली बार है जब मैं एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहा हूं, इसलिए इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक नया और बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस रहा।”

 

फिल्म में गोविंद नामदेव और विजय राज के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए, प्रियांशु ने कहा, “उन सभी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत ही शानदार रहा, क्योंकि वे सब सीनियर और कोऑपरेटिव एक्टर्स हैं और वे बहुत मज़ेदार हैं इसलिए फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने बहुत इंज्वाय किया।”

 

राइटर और डायरेक्टर अरशद सिद्दीकी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए, प्रियांशु ने कहा, “वह बहुत ही प्यारे और एक अच्छे राइटर और डायरेक्टर हैं। एक राइटज के रूप में वह जो कुछ भी करते है, वह उसे एक डायरेक्टर के रूप में ऑनस्क्रीन पर दिखाने की क्षमता रखते है, यही फिल्म बनाने के लिए उनका सबसे स्ट्रांग प्वाइंट है।”

 

प्रियांशु ने फिल्म के म्यूजिक के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म का म्यूजिक काफी अच्छा और प्यारा है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस फिल्म और म्यूजिक दोनों को अप्रिसिएट करेंगे।”

 

एक्टर गोविंद नामदेव भी इस फिल्म में है और फिल्म में काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा कि मैं फिल्म में एक करप्ट पॉलीटीशियन्स का किरदार निभा रहा हूं और मेरे लिए ये ग्रे शेड किरदार निभाना काफी चैलेंजिंग था। लेकिन राइटर और डायरेक्टर अरशद सिद्दीकी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस अमेजिंग था, वह हमारी फिल्म की कहानी के बारे में बहुत क्लीयर थे।

 

“ऑफिसर अर्जुन सिंह IPS बैच 2000” में प्रियांशु चटर्जी, राय लक्ष्मी, विजय राज, गोविंद नामदेव और दीपराज राणा मुख्य भूमिका में हैं।

 

फिल्म की कहानी को अरशद सिद्दीकी ने लिखा है और डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

Trailer Link  : OFFICER ARJUN SINGH IPS Batch 2000

 

https://youtu.be/2nOuE1JnTug

 

Related Post

जैकलीन फर्नांडीस का हॉट योगा

जैकलीन फर्नांडीस का हॉट योगा VIDEO हो रहा है वायरल, फैंस हुए बोल्ड

Posted by - March 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह योग करती नजर…
Rajini kanth

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली । सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता…
Jayashree Ramaiah

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस जयश्री रमैया घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Posted by - January 25, 2021 0
मुंबई। कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया (Jayashree Ramaiah) सोमवार को अपने घर में…

नई नवेली दुल्हन बनकर बप्पा के दरबार पहुंचीं दीपिका, फैंस को आया बेहद पसंद

Posted by - September 12, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुंबई में लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचीं. 10 दिनों तक चलने वाले…