करवा चौथ पर रचाना चाहते हैं डार्क मेहंदी, तो अपनाएं ये टिप्स

1562 0

लखनऊ डेस्क। करवा चौथ भारतीय महिलाओं के लिए सबसे खास व्रत में से एक है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत करती हैं। इस दिन सुहागन महिला 16 श्रृंगार करती है।इस व्रत में मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा रहता है। इस लिए आप करवा चौथ पर रचाना चाहते हैं डार्क मेहंदी तो अपनाएं ये टिप्स-

ये भी पढ़ें :-Karwa chauth 2019: करवाचौथ में रचाएं हाथों पर पसंदीदा मेहंदी डिजाइन 

1-आप रात को मेहंदी लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर इस पर विक्स या बाम लगा लें और ग्लब्स पहन लें। करीब 45 मिनट तक इन्हें पहने रहें इसके बाद मेहंदी हटा सकती हैं।

2-मेहंदी रचाने से पहले आप नींबू और चीनी को अच्छी तरह मिलाकर घोल तैयार कर लें। अब अपने हाथों पर मेहंदी डिजाइन बनवा लेने के बाद, जब मेहंदी सूखने लगे तो आप इस पर तैयार लेमन-शुगर मिक्चर को कॉटन की मदद से लगाएं। इस मिक्चर के साथ मेहंदी एक बार फिर गीली हो जाएगी और इसे सूखने तक आप लगाए रखें।

3-मेहंदी हटाते समय अपने हाथों को सीधे पानी में ना धोएं। बल्कि हल्के हाथों से रगड़ते हुए पहले पूरी मेहंदी छुड़ा लें फिर हाथों पर हल्का सरसों तेल लगाएं और हाथों की मसाज करें। इसके बाद पानी से हाथ पैर धो लें।

4-मेहंदी सूखने लगे तो एक पैन में 15 से 20 लौंग डालकर उनकी स्टीम हाथों को दें। लौंग की भाप भी मेहंदी के रंग को डार्क करने का काम करती है।

Related Post

CM Yogi

गोरखपुर से राजधानी लखनऊ के लिए आज से उड़ान शुरू, मुख्यमंत्री दिखाया हरी झंडी

Posted by - March 28, 2021 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi)  के शहर गोरखपुर से आज विमान सेवा की शुरूआत हो गई है जिसका उद्घाटन…
कोविड-19 से जंग

कोविड-19 से जंग : CSIR-CIMAP ने एलडीए व लखनऊ पुलिस को सौंपा हर्बल प्रोडक्ट

Posted by - April 18, 2020 0
लखनऊ। कोविड-19 की महामारी की लड़ाई में सीएसआईआर-सीमैप लखनऊ भी अपना योगदान देने में पीछे नहीं है। संस्थान के निदेशक…
Ashutosh Tandon

14वें वित्त आयोग की धनराशि को अब नगरीय निकाय 31 जुलाई तक कर सकेंगे खर्च

Posted by - April 17, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों में 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में अन्तरित की गयी धनराशि का…
अनन्या पांडे

फिल्मफेयर अवार्ड शो नॉमिनेश नाइट के रेड कार्पेट से अनन्या का नया लुक वायरल

Posted by - February 3, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। अपनी दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो में अहम रोल निभाने वाली अनन्या पांडे के फिल्म इंडस्ट्री में…