नवरात्रि 2019 : व्रत में खाने की नो टेंशन! क्योंकि दो मिनट में तैयार होने वाली यह स्वादिष्ट रेसिपी है मौजूद

1006 0

लखनऊ डेस्क। नवरात्रि के व्रत के दौरान जो सबसे बड़ी टेंशन होती है वह होती है खाने की। ऐसा क्या खाया जाए जिससे शरीर को एनर्जी भी भरपूर मिले और सेहत के लिए भी हानिकारक न हो और मां भी प्रसन्न रहे और झटपट तैयार भी हो जाए।

तो नो टेंशन क्योंकि आज हम आपको आलू की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी। तो देर किस बात की 10 मिनट में जानते हैं कैसे बनाई जाती है आलू की यह टेस्टी रेसिपी।

सामग्री-

2 उबले हुए आलू

1 टेबल स्पून-सेंधा नमक

1 टेबल स्पून-जीरा

1 टेबल स्पून- तेल

2- टमाटर

विधिः-

सबसे पहले आलू की इस रेसिपी को बनाने के लिए एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर तेल को मीडियम आंच पर गरम कर लें।

तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालकर गैस की आंच को कम कर दें। जीरा भूनने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर उन्हें अच्छे से भून लें।

अगर आप इस रेसिपी में टमाटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो इसकी जगह जीरा भनने के बाद पैन में सीधा आलू काटकर भी डाल सकती हैं।

इसके बाद आलू को थोड़ी देर पैन में चलाकर उसमें सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। आपकी टेस्टी टेंगी व्रत के आलू की रेसिपी तैयार है।

 

Related Post

उदित राज

उदित राज बोले-चुप रहने वाले दलित नेता ​हैं बीजेपी को पसंद, रामनाथ कोविंद को इसी का मिला इनाम

Posted by - April 24, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस में शामिल होते ही उदित राज ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली…

श्रद्धा कपूर ने बॉडीगार्ड के जन्मदिन पर नहीं छोड़ी कोई कसर

Posted by - November 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। नम्र और उदार स्वभाव के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉडीगार्ड अतुल कांबले के जन्मदिन उन्हें सरप्राइज…