लहसुन नहीं यह है आपकी सुंदरता को बरकरार रखने का चमत्कारिक उपाय, ट्राई करें

1086 0

लखनऊ डेस्क। आपके किचन में लहसुन न हो भला ऐसा मुमकिन हो ही नहीं सकता। खाने का ज़ायका तो यह बढ़ाता ही बढ़ाता है साथ ही किसी जादुई दवा से भी कम नहीं है क्योंकि इसमें मौजूद कई एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मधुमेह, ह्दय रोग, पेट के संक्रमण के साथ त्वचा संबंधी कई बीमारियों से आपको दूर रखता है। इसके अलावा यह एक और चमत्कारिक काम करता है और वह आपकी सुंदरता को निखारना।

आइए जानते हैं सुंदरता को निखारने के यह चमत्कारिक तरीकेः-

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए लहसुन का उपाय बेहद कारगर है। इसके लिए आपको सफेद सिरके में लहसुन का पेस्ट डालकर उसे अच्छी तरह से मिलाना है। अब इस पेस्ट को एक्ने पर लगाकर 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। इसके अलावा एक कच्चे लहसुन की कली चबाएं और एक गिलास ठंडा पानी पी लें। ऐसा करने से आपको काफी लाभ होगा।

त्वचा में खाज-खुजली, जलन और लाल रैशेज होना आदि कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जो लोगों को आए दिन परेशान करती हैं। अगर आप इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दवा का उपयोग नहीं करना चाहती हैं तो लहसुन का प्रयोग कर सकती हैं। त्वचा में जहां भी आपको ऐसी समस्या हो रही है, वहां पर लहसुन की एक कली का पेस्ट बनाकर लगा लें। इसके अलावा लहसुन के पेस्ट को दूध या मलाई में मिलाकर लगाने से भी त्वचा की हर तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है।

लहसुन का उपाय आपको एंटी एजिंग और झुर्रियों से बचाए रखने में भी मदद करता है। लहसुन में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो झुर्रियों से लड़ने में काफी मदद करते हैं। इससे बचने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन की एक कच्ची कली नियमित रुप से खाकर भी बढ़ती उम्र को जवां रखा जा सकता है। इसके अलावालहसुन के पेस्ट को किसी भी फल के रस या गुलाब जल में मिलाकर त्वचा पर लगाने से भी झुर्रियां दूर होती हैं।

लड़कियां ही नहीं लड़के भी कई बार ब्लैकहेड और वाइटहेड की समस्या से परेशान रहते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप हफ्ते में 2 बार अपने स्क्रब में लहसुन का पेस्ट या फिर उसका रस मिलाकर स्क्रब करेंगी तो आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी। इसेक अलावा संतरे के छिलके के पाउडर में लहसुन का पेस्ट मिलाकर लगाने से भी ब्लैकहेड और वाइटहेड दूर होते हैं।

 

 

Related Post

फिल्म ‘भोंसले’

फिल्म ‘भोंसले’ में मनोज वाजपेयी ने दिया मुंबई आने वाले प्रवासियों को मैसेज

Posted by - June 27, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने मुंबई आने वाले प्रवासियों को मैसेज दिया है। मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘भोंसले’…
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, अदालत जाने की दी धमकी

Posted by - April 1, 2021 0
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच…
ग्रैमी अवॉर्ड्स

Grammys 2020: प्रियंका ने पहना डीप नेकलाइन की बोल्ड गाउन, फैंस हुए हैरान

Posted by - January 27, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स में हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने…