ये आसान तरीकें आपको रखेंगे भूकंप के दौरान भी एकदम सेफ़

917 0

लखनऊ। मंगलवार को पाकिस्तान में आए भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में महसूस किया गया। जब भी भूकंप की ख़बर आती है लोगों में एक दहशत बैठ जाती है। आइए जानते हैं जब कभी भूकंप आ जाए तो उससे कैसे निपटा जा सकता है-

भूकंप में सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

खुले मैदान की ओर भागें भूकंप के दौरान खुले मैदान से ज्यादा सेफ जगह कोई नहीं होती।

मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में अगर आप मौजूद हैं तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं।

किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों।

अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल कतई न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें।

घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें।

घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो बिल्डिंग में मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं।

Related Post

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू दिल्ली में वोट देने पर ट्रोलर को दिया करारा जवाब,सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर सोशल…
West Bangal Election

सीतलकुची में वोटिंग स्थगित करने के आदेश, अभी तक 52.16 फीसद वोटिंग

Posted by - April 10, 2021 0
ऩई दिल्ली। चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों की एक अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर कूच बिहार के सीतलकुची विधानसभा क्षेत्र…
निर्भया कांड

हिमाचल के रवि कुमार निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने के लिए, जल्लाद बनने को तैयार

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में शिमला के रहने वाले रवि कुमार ने बुधवार को राष्ट्रपति कोविंद को दिल्ली की तिहाड़…