बर्थडे स्पेशल: मां ने घर से गायब कर गहने और पैसे, यश को भेजा मुंबई

979 0

बॉलीवुड डेस्क। फिल्म मेकर यश जौहर का जन्म 6 सितंबर 1929 को लाहौर में हुआ था। इंडस्ट्री में कई साल बिताने के बाद 2004 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जौहर ने ‘कल हो ना हो’, ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

ये भी पढ़ें :-बॉलीवुड फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा का आज हुए 67 साल के, मना रहे अपना बर्थडे 

आपको बता दें शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। मुंबई पहुंचकर यश एक इंग्लिश न्यूजपेपर के लिए फोटोग्राफर की नौकरी के लिए संघर्ष करने में जुट गए। उस दौरान उन्होंने मधुबाला की फोटो खींची थी। मधुबाला के बारे में कहा जाता था कि वो किसी को अपनी तस्वीर खींचने नहीं देती थीं। यश जौहर उस दौर में भी अंग्रेजी बोल लेते थे और काफी पढ़े लिखे थे।

ये भी पढ़ें :-बर्थडे स्पेशल: फिल्मी दुनिया से की अपने करियर की शुरुआत, फिर भी नही बन पाए सफल एक्टर 

जानकारी के मुताबिक  यश की मां ने उनका साथ दिया और कहा कि ‘तुम मुंबई चले जाओ मिठाई की दुकान संभालने के लिए तुम बने भी नहीं हो।’लेकिन उन्हें मुंबई जाने के लिए पैसे की जरूरत थी। ऐसे में यश की मां ने घर से गहने और कुछ पैसे गायब कर दिए और कहा कि चोरी हो गए। इसका शक सिक्योरिटी गार्ड पर गया और उसकी जमकर पिटाई हुई।

Related Post

मेकअप

चश्मा लगाने वाली महिलाएं मेकअप के लिए बिल्कुल न हो हताश, अपनाए ये टिप्स

Posted by - March 11, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। मेकअप के शौक़ीन लोगों को दिक्कतें तब आती है, जब उन्हें अपनी आंखों पर खुबसूरत मेकअप करना हो…
सानिया मिर्जा

होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल के फाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा व यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल फाइनल में…