विवेक ओबेरॉय के घर पधारे ‘गणपति बप्पा’, पत्नी ने आरती कर के साथ किया स्वागत

1000 0

बॉलीवुड डेस्क। विवेक ओबेरॉय ने गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू कर दी है। हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में गणपति जी की स्थापना करते हैं।इस साल भी विवेक खुद गणपति जी को लेकर घर पहुँचे। जहां उनकी पत्नी ने आरती कर के गणपति जी का स्वागत किया। आज मुम्बई में भक्त अपने घर गणपति के आगमन में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें :-Ganesh Chaturthi 2019: इस तरह करें गणपति जी की पूजा, मनोकामना होगी पूर्ण 

आपको बता दें 2 सितंबर से पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम शुरू हो जाएगी। ऐसे तो यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में इसका खास महत्व है।गौरतलब है कि अगले 10 दिनों तक महाराष्ट्र और देश के दूसरे भागों में गणेशोत्सव की धूम रहेगी लेकिन इस त्यौहार को महाराष्ट्र में बढ़-चढ़कर मनाया जाता हैं।

ये भी पढ़ें :-18 साल से अपने घर में बाप्पा की स्थापना करते आ रहे सोनू सूद, इस साल भी मचाई धूम 

जानकारी के मुताबिक गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र के मुख्य त्योहार में से सबसे प्रमुख है। इस त्योहार की धूम 10 दिनों तक रहती है। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय से हो गई है। आए दिन आप बॉलीवुड स्टार्स को भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करते हुए देख सकते हैं।

 

Related Post

प्रियंका गांधी वाड्रा

केंद्र में बैठी सरकार किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है -प्रियंका

Posted by - October 26, 2019 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है।उन्होंने…

‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने किया हैरान करने वाली बात का खुलासा

Posted by - November 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। टीवी के सोनी चैनल पर आने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ बहुत ही चर्चित शो माना जाता हैं।…