फिल्म ‘कारगिल वॉर’ का पहला लुक रिलीज, प्लेन उड़ाती दिखीं जाह्नवी

856 0

बॉलीवुड डेस्क। जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘कारगिल वॉर’ का पहला लुक रिलीज हो गया। फिल्म के लुक को धर्मा प्रोडक्शन ने ट्विटर पर साझा किया जिसके बाद यह ट्रेंड कर रहा है। ‘कारगिल वॉर’ फिल्म में जाह्नवी ने पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें :-रानू मंडल की बदली किस्मत, रेलवे स्टेशन से पहुंचीं स्टेज 

आपको बता दें कारगिल वॉर 1999 में हुई थी। इस युद्ध के दौरान दो महिलाओं ने ऐसा काम कर दिखाया था जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इन दो महिलाओं के नाम गुंजन सक्सेना और श्री विद्या है। इन दोनों महिलाओं ने न केवल कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मन की मिसाइलों का मुकाबला किया, बल्कि सरहद पर तैनात जवानों के घायल होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया।

ये भी पढ़ें :-भाइयों के बीच अकेले दिखे निक जोनस, यूजर्स ने उड़ाया मजाक, प्रियंका ने दिया करारा जवाब 

जानकारी के मुताबिक ‘धड़क’ के बाद जाह्नवी कपूर की यह दूसरी फिल्म है। पहली तस्वीर में जाह्नवी प्लेन उड़ाते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने लिखा- ‘उसने आसमान पर बहुत ऊंची उड़ान भरी जब लोग कहा करते थे लड़कियां पायलट नहीं बनती।’

Related Post

शत्रुघ्न सिन्हा

पीएम की तो हमेशा फिसलती है जुबान, मेरी एक बार फिसली तो मैं माफ़ी मांगू …

Posted by - April 29, 2019 0
बिहार। पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि पीएम  मोदी की तो हमेशा जुबान फिसलती…
राज्यसभा चुनाव

कोरोना वायरस ने राज्यसभा चुनाव पर लगाई ब्रेक, 26 मार्च को होना था मतदान

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप काे देखते हुये राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित कर…
शाहीन बाग

शाहीन बाग: 40 दिनों बाद पुलिस की कार्रवाई शुरू, 7-8 लोगों को मंच से उठाकर पहुंचाया थाने

Posted by - January 24, 2020 0
नई दिल्ली। पिछले 40 दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन…