मुस्लिम महिलाओं में ख़ुशी की लहर, राज्यसभा में तीन तलाक बिल को मिली मंजूरी

1064 0

नई दिल्ली। लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में भी तीन तलाक बिल को मंजूरी मिल गई। अब मौखिक, लिखित या किसी भी अन्य माध्यम से तीन तलाक देना कानूनन अपराध होगा। सरकार के पास राज्यसभा में पूर्ण बहुमत न होने के बावजूद विपक्षी दलों के बिखराव और मित्र दलों की सहायता से यह बिल पास हुआ।

ये भी पढ़ें :-‘डार्क सर्किल’ से आप भी हैं परेशान, इस नुस्खे से करेंगे समस्या का समाधान 

आपको बता दें राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास होने के बाद जयपुर में मुस्लिम महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। वहीँ पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ये भी पढ़ें :-क्या आप भी हैं सफ़ेद बालों से परेशान, तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा 

जानकारी के मुताबिक तीन तलाक के खिलाफ वाराणसी से आवाज बुलंद करने वाली मुस्लिम महिला फाउंडेशन के वरुणापार स्थित कार्यालय में बड़ी संख्‍या में जुटी मुस्लिम महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया। फाउंडेशन की नैशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि यह लंबे समय से उपेक्षित महिलाओं की जीत और कट्टरपंथियों की हार है। तीन तलाक जैसी कुरीति से मुस्लिम महिलाएं आजाद हो गई हैं।

Related Post

जेपी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से जेपी के ही विचार को हटा रही संघी सरकार – लालू यादव

Posted by - September 2, 2021 0
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जेपी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम को लेकर बिहार की नीतीश सरकार…
President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के प्रथम लखनऊ आगमन पर रविवार को लोकभवन के ऑडिटोरियम में भव्य नागरिक…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

लोगों से ही बनता है राष्ट्र,भारत के लोग चलाते हैं गणतंत्र : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि विधानमंडल,…