AK Sharma

ए.के. शर्मा ने योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों के प्रतिभाग करने की अपील की

311 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (10th International Yoga Day) के अवसर पर 21 जून, शुक्रवार को देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी वाराणसी पहुंचकर वहां काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में प्रातः 06 बजे आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान योग कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, शहर के गणमान्य व्यक्ति, नवयुवक व महिलायें प्रतिभाग करेंगी।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों के प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने विश्व योग दिवस पर विश्व, देश एवं प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

हर परिवार के पास हो फैमिली आईडी, परिवार की हर जरूरत पूरा करने का बनेगी माध्यम: योगी

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत की गौरवपूर्ण संस्कृति एवं विरासत पूरी दुनिया में फैल रही है। भारतीय विरासत जो आज दुनिया के कोने-कोने तक फैल चुकी है। पूरी दुनिया में शरीर और मन को निरोग रखने के लिए लोग योग को अपना रहे हैं। 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्वभर में 21 जून को ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

सितम्बर, 2014 में प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रतिवर्ष 21 जून को मनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया था। भारत देश में शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक उन्नयन के लिए हजारों वर्षों से ऋषि-मुनि योगाभ्यास कर रहे हैं।

Related Post

UP GIS-23

यूपी के स्टार्टअप्स में फंडिंग के लिए वेंचर कैपटलिस्ट्स से भी संपर्क में सरकार

Posted by - November 26, 2022 0
लखनऊ । प्रदेश में बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट के लिए अमेरिकी कंपनियों में उत्सुकता बढ़ने लगी है। प्रदेश के कुल…
Navratri

नवरात्रि‍ के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

Posted by - April 1, 2022 0
लखनऊ: बेटियों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने वाले मिशन शक्ति अभियान के तहत पावन पर्व नवरात्रि‍ (Navratri) के पहले…

शिवसेना विधायकों के साथ धक्कामुक्की करने पर 12 BJP विधायक एक साल के लिए सस्पेंड

Posted by - July 5, 2021 0
महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी है, दो दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ, भाजपा ने सदन एवं…
काराकाट और उजियारपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे

बिहार में दो जगह से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, जीत सुनिश्चित का किया दावा

Posted by - April 3, 2019 0
पटना। विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने यहां बुधवार यानी आज अपने हिस्से की चार…