CM Nayab Singh Saini

पिछले वर्ष की तरह बाढ़ के हालात हुए तो दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा: सीएम सैनी

285 0

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh)  ने बाढ़ रोकथाम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में निर्देश दिए कि मानसून सीज़न शुरू होने से पहले 30 जून तक बाढ़ रोकथाम की तैयारियां पूरी कर कर ली जाएं। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  ने कहा कि रजवाहों व नालों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए मिट्टी भराई का काम तत्काल शुरू कर दें क्योंकि 15 जून के बाद धान रोपाई भी शुरू हो जाती है और खेतों में पानी भरा होने के कारण मिट्टी उठाने के कार्य में दिक्कत आएगी।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगर पिछले वर्ष की तरह बाढ़ के हालात हुए तो दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा। नहर की गाद की मिट्टी निकालने के लिए विभाग द्वारा जितनी भी जरूरी हो जेसीबी किराए पर ली जाएँ।

Related Post

Mahakumbh

महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए लिया जा रहा वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

Posted by - April 4, 2024 0
लखनऊ। महाकुंभ (Mahakumbh)  2025 के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार इसके लिए पूर्व में कुंभ व अर्द्धकुंभ मेलों…
Yogi

योगी के अर्थमंत्र का कायल हुआ सोशल मीडिया, 36 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग ‘योगीनॉमिक्स’

Posted by - January 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को मुम्बई से डोमेस्टिक रोड शो का शुभारंभ कर दिया है। अगले…