Cow Shelters

उप्र में 44 गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण व विकास पर योगी सरकार का फोकस

346 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 44 गो संरक्षण केंद्रों (Cow Protection Centers) के निर्माण व विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने पशुधन विभाग को आदेश जारी किया है तथा 5.28 लाख रुपये की धनराशि व्यय से 15 जिलों में गो संरक्षण केंद्रों (Cow Protection Centers) के निर्माण व विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।

मंगलवार को प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक गौ संरक्षण केंद्रों (Cow Protection Centers) को 12 हजार रुपये की धनराशि व्यय से निर्मित व विकसित किया जाएगा। इस क्रम में बरेली के अनिरुद्धपुर, मउचंदपुर, सिकोड़ा, अंबरपुर, करतौली, मानपुर अहियापुर, चुरई दलपतपुर, बांसबोझ, महेशपुर शिव सिंह और शेखापुर में गौ संरक्षण केंद्रों का निर्माण व विकास किया जाएगा।

इसी प्रकार, उन्नाव के तौरा, टिकरा सामद, छूलामऊ, कोंथा व देवमई में गौ संरक्षण केंद्रों का निर्माण व विकास किया जाएगा। वहीं, शआहजहांपुर के शहबाजनगर, धुसगवां, बागपत के बिजवाड़ा, काकौर, अगला अगरी, लखीमपुर खीरी के कादीपुर, जालौन के नुनबई व गुजराजपुर, कासगंत के नादरमई व मथुरा के बढ़ौता में भी विकास कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।

इसी तरह, सम्भल के साकिन शोभापुर मुनजब्ता, एचौली व निरयावली, रायबरेली के बन्नांवा, अमेठी के दक्खिनगांव, कोरारी लच्छनशाह, खारा व टीकरमाफी, हरदोई के बरेला कमालपुर, कुरसेली व उचवल, फतेहपुर के जरौली व भादर, मुरादाबाद के मोहम्मदपुर मनसुख, रायपुर खुर्द व राजपुर मिलक तथा आगरा के खेड़ी अडू व कुर्रा चित्तरपुर में में गौ संरक्षण केंद्रों (Cow Protection Centers) का निर्माण व विकास किया जाएगा।

Related Post

Mission Maidan

मिसालः खेलों की बढ़ी प्रेजेंस तो बढ़ने लगी अटेंडेंस

Posted by - March 21, 2025 0
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार “मिशन मैदान” (Mission Maidan) को सफलतापूर्वक अपनाते हुए जिले के…
युवक की गोली मारकर हत्या

युवक की गोली मारकर हत्या

Posted by - March 8, 2021 0
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में रविवार को 20 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर कथित रूप से हत्या…
Bus

योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Posted by - February 24, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष…
Maha Kumbh

कुंभ क्षेत्र को दिव्य-भव्य और नव्य स्वरूप प्रदान कर रही है योगी सरकार

Posted by - October 12, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh) को योगी सरकार (Yogi Government) भव्य और दिव्य बनाने के लिए…