CM Dhami

‘जनता के कामों को उलझाएं नहीं…सुलझाएं’, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

363 0

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के कार्यों को उलझाने के बजाय उनके जल्द समाधान की पहल करें। कई बार अधिकारियों के खिलाफ ऐसी शिकायतें आती हैं। सीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनसमस्याओं को निजी जिम्मेदारी समझें और उनका निराकरण करें।

सोमवार को राज्य अतिथि गृह में सीएम धामी (CM Dhami) ने विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ बेहतर योजना तैयार कर उनका क्रियान्वयन करें।

सीएम (CM Dhami) ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कहा कि आए दिन सोशल मीडिया पर बिजली खपत से ज्यादा बिल आने की शिकायत मिलकी है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने बनाई अदरक की चाय, खिलाड़ियों से की मुलाक़ात

उन्होंने (CM Dhami) उर्जा निगम के चीफ इंजीनियर को दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के सुधार के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बिजली घरों में जनसुविधा के लिए बिजली बिल सुधार की व्यवस्था कराने के लिए कहा।

Related Post

पेगासस: टारगेट लिस्ट में वैज्ञानिक गगनदीप का भी नाम, बोलीं- मैंने कुछ विवादित नहीं किया

Posted by - July 20, 2021 0
भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है, हालांकि सरकार ने इस बात…
CM Vishnu Dev Sai

अमित शाह की बैठक से पहले सीएम ने की पुलिस विभाग की समीक्षा, नक्सल ऑपरेशन की ली जानकारी

Posted by - August 21, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) बुधवार को पुलिस…
pm modi inaugurated the 38th national games

प्रधानमंत्री ने किया राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, बोले- खेलों से बढ़ती है देश की प्रोफाइल

Posted by - January 28, 2025 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के प्रेरक संबोधन और अधिकारिक उद्घोषणा के साथ ही मंगलवार शाम से उत्तराखंड में…