CM Dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने बनाई अदरक की चाय, खिलाड़ियों से की मुलाक़ात

381 0

देहारादून। नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात की। चाय की दुकान पर रुककर खुद अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय बनाने में सहयोग किया। इसी बीच मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास जाकर उन्होंने उनकी समस्याएं पूछीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मार्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को पूछना और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की दिनचर्या का हिस्सा रहा है। वह देहरादून में हों या फिर अन्य स्थानों के भ्रमण पर, हमेशा सुबह की सैर करते हैं और आम लोगों से रूबरू होते हैं।

मंगलवार की सुबह श्री धामी (CM Dhami) नैनीताल में मार्निंग वॉक पर निकले। चाय की दुकान पर खड़े लोगों से उन्होंने बातचीत की। उनसे पूछा कि उत्तराखण्ड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में और क्या कदम उठाए जा सकते हैं। बातचीत के दौरान ही धामी ने चाय के लिए खुद अदरक कूटा। मुख्यमंत्री की सादगी और सहजता को देखकर स्थानीय लोग अचंभित रह गए।

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Dhami) की नजर पास में स्थित खेल के मैदान में पड़ी, जहां युवा खेल रहे थे। धामी (CM Dhami) खिलाड़ियों के बीच पहुंचे, उन्होंने खेल और सुविधाओं से सम्बंधित दिक्कतें खिलाड़ियों से पूछीं। मौके पर ही अधिकारियों से बात की और खिलाड़ियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा।

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बीपी पाण्डेय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, मरीजों से मुलाकात की। उनकी कुशलक्षेम पूछी और अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में निरन्तर सुधार के निर्देश दिए।

कांग्रेस ने नीम और मिट्टी के तेल वाली ढ़िबरी पर बिताये 65 साल: एके शर्मा

अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

Related Post

राम मंदिर शिलान्यास को लेकर बसपा का तंज, कहा- अशुभ घड़ी में हुआ भूमि पूजन

Posted by - August 6, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां शुरु हो गई हैं, बसपा ने भी राम मंदिर के मुद्दे…
cm yogi

किसानों के परिश्रम का परिणाम ही है कि विकास दर नौ फीसदी तक पहुंची: सीएम योगी

Posted by - December 23, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) ने अन्नदाता किसानों का जीवन…
CM Dhami

हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण सबकी सामुहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी

Posted by - September 9, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नगर निगम प्रेक्षागृह, देहरादून में हिन्दुस्तान मीडिया लि. द्वारा आयोजित…