CM Vishnudev Sai

विकसित छत्तीसगढ़ के विजन में बहुत ही कारगर साबित होगा चिंतन शिविर : सीएम साय

325 0

रायपुर। नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को भी छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों और देश के जाने-माने प्रबंधन विशेषज्ञों ने परिचर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) भी इस चिंतन शिविर में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai)  ने कहा कि शुक्रवार से लगातार विभिन्न विषयों पर सत्र चल रहा है। देश भर से विद्वानजनों का यहां पर आना हुआ एवं सभी ने अपने विचार रखे। छत्तीसगढ़ में खनिज और वन संपदा का भंडार है, यहां की मिट्टी उर्वरा शक्ति से भरपूर है। गुड गवर्नेंस के माध्यम से हम हमारे प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत आगे ले जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री का 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प है, जिसमें छत्तीसगढ़ को भी हमें विकसित प्रदेश बनाना है। यहां जो विद्वानजन आये हैं, उन्होंने आज छत्तीसगढ़ की स्थिति क्या है और इसे आगे कैसे ले जा सकते हैं उस पर अपना वक्तव्य दिया। हम लोगों ने भी सबको सुना और समझा है। यह चिंतन शिविर विकसित छत्तीसगढ़ के हमारे विजन में बहुत ही कारगर साबित होगा।

चिंतन शिविर में उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, उच्च शिक्षा एवं स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

Related Post

Neha Sharma

यूपी को कचरा मुक्त बनाने के लिए शुरू होगा ‘मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 11 नगर निगमों में‘ना…

पीएम की रैली में शामिल हो रहे आरएसएस वर्करों की उतरवाई गई टोपी, काले कपड़े वालों को किया वापस

Posted by - July 15, 2021 0
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने बीएचयू आईआईटी मैदान पर एक…
Mission Niramaya:

नर्सिंग व पैरामेडिकल सेक्टर के कायाकल्प को शुरू हुआ मिशन निरामयाः

Posted by - October 8, 2022 0
  लखनऊ। स्वास्थ्य और चिकित्सा तंत्र के कायाकल्प के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अब नर्सिंग और पैरामेडिकल…
Vandana started working in soft toys after taking training under ODOP.

झांसी की वंदना के सपनों को ODOP ने लगाए पंख, IITF में लगाएंगी सॉफ्ट टॉयज की प्रदर्शनी

Posted by - November 13, 2025 0
झांसी। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन और उत्साहवर्धन ने उत्तर प्रदेश सहित देशभर के बहुत सारे…