CM Yogi

54 दिन में 12 राज्यों में सीएम ने किया प्रचार, 270 सभाओं को किया संबोधित

299 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में बीते 54 दिन से 12 राज्यों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 170 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने 137 जनसभा, 15 प्रबुद्ध सम्मेलन और 12 रोड शो किए हैं। इसके अलावा काशी में नारी वंदन-कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में भी हिस्सा लिया। उन्होंने लोकसभा संचालन समिति की दो बैठकें भी की।

बता दें कि छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी सीएम (CM Yogi) दो राज्यों में पहुंचे। वहीं जिन 12 राज्यों में उन्होंने चुनाव प्रचार किया, इनमें महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल व चंडीगढ़ शामिल हैं।

सीएम योगी ने देवीपाटन में की पूजा

योगी (CM Yogi) ने यूपी में छठे चरण की सभी 14 सीटों पर प्रचार किया है। दरअसल, योगी ने 27 मार्च को मथुरा में प्रबुद्ध सम्मेलन कर चुनावी कार्यक्रम का आगाज किया था। इसके बाद से वे निरंतर चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं। सातवें चरण में 13 लोकसभा सीटों पर पहली जून को वोट पड़ेगा।

इससे पहले छठे चरण तक योगी (CM Yogi) यूपी की शेष 67 सीटों पर एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार चुनाव प्रचार में पहुंच चुके हैं। सातवें चरण की गोरखपुर, वाराणसी आदि में भी योगी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं।

Related Post

Temple Museum

कैबिनेट के फैसले से अयोध्या के संत समाज और व्यापारियों में खुशी की लहर

Posted by - December 2, 2025 0
लखनऊ: अयोध्या (Ayodhya) में योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय (Temple Museum) को अतिरिक्त जमीन देने के फैसले…
CM Yogi

राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण को लेकर सरकार संवेदनशील: सीएम योगी

Posted by - July 30, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार राष्ट्रीय पशु…
Swachh Ghat Competition

स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0: छठ महापर्व पर घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ: छठ महापर्व (Chhath Mahaparv)के अवसर पर योगी सरकार प्रदेश में स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0 (Swachh Ghat Competition 2.0) का…
AK Sharma

नगर आयुक्त के स्तर पर आज 59 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ: ए0के0 शर्मा

Posted by - July 6, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) द्वारा ‘सम्भव’ व्यवस्था के तहत नगरीय निकाय…