CM Bhajanlal Sharma

परिवारवादी पार्टियों से देश का भल नहीं हो सकता: भजनलाल शर्मा

291 0

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने सपा और कांग्रेस के परिवारवाद पर गुरुवार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये परिवारवादी पार्टियां देश का भला नहीं कर सकतीं। जातिवाद, परिवारवाद व तुष्टीकरण सपा का एजेंडा है, वहीं कांग्रेस बहना, माई व जमाई से बाहर नहीं निकल पा रही है।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश संविधान के हिसाब से चलेगा, तुष्टीकरण से नहीं। कांग्रेस दलित, ओबीसी और एससी के प्रति जो विचार रखती है वह विचार निकलकर सामने आया है। कांग्रेस ने गरीब, दलित व ओबीसी के साथ विश्वासघात किया है। यह लोग दलित व ओबीसी का हक मुस्लिमों को देना चाहते हैं लेकिन यह होने वाला नहीं है।

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने 118 मुस्लिम जातियों को ओबीसी में आरक्षण देकर पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर डाका डालने का काम किया है। इस संबंध में कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्णय पर ममता की प्रतिक्रिया उनके अहंकार को प्रकट करता है। शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद टीएमसी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव में वहां की जनता टीएमसी को सबक सिखाने का काम करेगी। पश्चिमी बंगाल में लोकसभा की 35 सीटें भाजपा को मिलने वाली हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदाेलन करते करते खुद जेल चले गए केजरीवाल : भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव को आम जनता महसूस कर रही है। भाजपा का 400 पार का नारा सार्थक होगा और मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश के मंत्री दिनेश खटिक, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी एवं मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Post

Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted by - March 1, 2026 0
वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी (Kashi) ने विश्व के पर्यावरण मानचित्र…
CM Nayab Singh met Radha Swami chief

राधा स्वामी प्रमुख से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह

Posted by - November 5, 2024 0
चंडीगढ़। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख तथा गद्दीनशीन गुरू मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर पहुंचे और मुख्यमंत्री…
CM Yogi held a meeting of the Industrial Development Department

‘स्पीड, स्टेबिलिटी और सपोर्ट’ से और तेज होगा यूपी का औद्योगिक विकास: मुख्यमंत्री

Posted by - December 5, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को प्रदेश में विदेशी निवेश को नई रफ्तार देने के लिए चल…
Maha Kumbh

गंभीर और क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए महाकुम्भ बन रहा जीवनरक्षक

Posted by - February 14, 2025 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं योगी सरकार ने उनकी स्वास्थ्य…