CM Vishnudev Sai

प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

228 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद (Naxalism) के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।उन्होंने यह प्रतिक्रिया शुक्रवार को बीजापुर में सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराए जाने पर व्यक्त की है।

उन्होंने ( CM Vishnudev Sai) कहा कि सुरक्षाबलों को मिली यह सफलता सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। जनवरी 24 से अब तक 131 दिन में जवानों ने 103 नक्सलियों को मुठभेड़ में खत्म किया है।

उल्लेखनीय है कि बीजापुर के गंगालूर थाना इलाके में जवानों ने 12 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। बीजापुर पुलिस के अनुसार माओवादियों की पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर 2 के कमांडर वेल्ला और गंगलूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोडियाम के साथ 100 से 150 कैडरों की जंगल में मौजूदगी की जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था।

एनकाउंटर खत्म होने क बाद जब इलाके की सर्चिंग की गई तब वहां से 12 माओवादियों के शव मिले। मारे गए सभी नक्सल हार्डकोर माओवादी हैं। बीजापुर पुलिस के अनुसार नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। मौके से जवानों को बीजीएल लॉन्चर, 12 बोर की बंदूक और गोला बारुद बरामद हुआ है।

राम विरोधी हैं रामगोपाल यादव : मुख्यमंत्री साय

नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो जवान भी जख्मी हुए हैं। दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है। घायल जवानों में एक डीआरजी तो दूसरा एसटीएफ का जवान शामिल है। मुठभेड़ में डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने किया 5 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

Posted by - January 5, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को बहुउद्देशीय क्रीडा हॉल परेड़ ग्राउण्ड में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा…
CM Yogi

देश की आवाज है जीतेंगे तो मोदी ही : योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 16, 2024 0
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने जिले की बिन्दकी तहसील…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स’ का गठन

Posted by - October 14, 2024 0
जयपुर।  प्रदेश में वित्त, आर्थिक प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, कृषि और विकासात्मक आदि क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal)  की…
Justice Hima Kohli

तेलंगाना हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन जस्टिस हिमा कोहली ने रचा इतिहास

Posted by - January 7, 2021 0
हैदराबाद । जस्टिस हिमा कोहली (Justice Hima Kohli ) गुरुवार सुबह तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ले…