CM Yogi

लोस चुनाव : तीसरे चरण के बाद ही विपक्ष चारो खाने चित्त : योगी

324 0

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार देवेन्द्र सिंह भोले के समर्थन में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि तीन चरणों के लोकसभा चुनाव सम्मपन्न हो गए हैं। चौथे चरण का चुनाव होने वाला है। रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की सरकार बन रही है और विपक्ष चारों खाने चित्त हो गया है। वे इतना आहत हुए कि भारत विरोधी हरकतें करने लगे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि एक तरफ राम भक्त हैं तो दूसरी ओर राम द्रोही हैं। राम भक्त सच्चे राष्ट्र भक्त हैं। राम द्रोहियों का पतन निश्चित है। सीएम योगी ने कहा कि यह धरती क्रांतिकारियों की है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के खिलाफ यहीं बिठूर से बिगुल फूंका था। यह चुनाव आम नहीं है। राम द्रोही कभी लोगों को जाति के नाम लड़ा रहे हैं तो कभी किसी पर। वे माफियाओं, अपराधियों को अपने गले का हार बनाएंगे। आतंकियों को बचाएंगे।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि याद कीजिए 2004 से 2014 तक कांग्रेस की जब सरकार थी। उस सरकार के दौरान पिछड़ों का आरक्षण छीन कर मुस्लिमों को देने की बात की थी। उस समय भाजपा ने कड़ा विरोध किया। कांग्रेस को पीछे हटना पड़ा। रंगनाथ मिश्रा कमेटी के बाद सच्चर कमेटी की रिपोर्ट आई। ये विभाजन की राजनीति करने वाले हैं। भाजपा ने डटकर विरोध किया तब सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं हो पायी। अब ये लोग सरकार बनने पर सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सपा के लोग खुद को पिछड़ाें का हितैषी कहते हैं। कल्याण सिंह का निधन हुआ तो अखिलेश यादव के उनके लिए श्रद्धांजलि के एक शब्द भी नहीं निकले। माफिया के मरने पर अखिलेश यादव उसके घर तक पहुंच गए। योगी ने कहा कि इसीलिए मैं यहां आप लोगों को यह बताने आया हूं कि सपा कांग्रेस के लोग राम विरोधियों के साथ खड़े हैं। सपा सरकार में यहां तमंचे बनते थे। आज देश की सुरक्षा के लिए तोप बनेगी। यूपी के डिफेंस कॉरिडोर की बनी तोप बार्डर पर गरजेगी तो कहेंगे कि यह तोप यूपी में बनी है।

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए : योगी

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि हमारी सरकार ने आज बेटी और व्यापारी की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी है। योगी ने सवाल के लहजे में कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनवा पाते। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर पाते क्या? यह लोग माफियों के साथ खड़े होने वाले हैं, लेकिन हमें विरासत का सम्मान करना है। विकास करना है। हम भी इसमें अपने एक वोट से सहभागी बन सकते हैं।

उपस्थित जनसमूह से हामी भरवाई कि विरासत और विकास का पहिया साथ-साथ चलेगा। 13 मई को मतदान होना है। आप सब लोग पीएम मोदी का प्रतिनिधि बन जाइए। उन्हें बताएं कि कमल वाली बटन दबाने से आपका वोट सीधे मोदी को जाएगा। जनसभा को यूपी विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, उम्मीदवार देवेन्द्र सिंह भोले समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related Post

Unity through languages

भारतीय भाषाओं और संस्कृति के माध्यम से बच्चों का भविष्य निर्माण कर रही योगी सरकार

Posted by - December 11, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश भर के स्कूलों में भारतीय भाषाओं और संस्कृति (Indian Languages and Culture) को संरक्षित करने…