Kailash Gahtodi

पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

413 0

देहरादून। भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi) का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। देहरादून अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है। गहतोड़ी ऐसे नेता थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के लिए अपनी कुर्सी छोड़ी थी।

गहतोड़ी चंपावत विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शुक्रवार सुबह उनकी मौत की खबर लगते ही संगठन में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतृप्त परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi) का जाना संगठन, प्रदेश के साथ मेरी व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया।

सीएम धामी ने दी विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi)  एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। विधायक के रूप में चंपावत क्षेत्र के विकास के प्रति उनका समर्पण प्रेरणास्रोत है। चंपावत के विकास को लेकर उनके जो संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में राज्य सरकार समर्पित होकर कार्य करेगी। उनका जीवन राजनीति और जनसेवा के लिए समर्पित था।

Related Post

कोरोना वायरस के 300 संदिग्ध

निजामुद्दीन मरकज़ में कोरोना वायरस के 300 संदिग्धों को अस्पतालों में भर्ती कराया

Posted by - March 30, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज से कोरोना वायरस ‘कोविड-19 के संक्रमण की जांच के…
cctv

सीसीटीवी के साथ फेस रिकगनीशन कैमरों से रखी जाएगी महाकुंभ के चप्पे चप्पे पर नजर

Posted by - November 5, 2024 0
प्रयागराज : महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य के साथ सुरक्षित महाकुंभ (Maha Kumbh) बनाने का लक्ष्य डबल इंजन सरकार…