CM Dhami

देश में चल रही मोदी लहर, भाजपा का 400 का आंकड़ा होगा पार : पुष्कर सिंह धामी

276 0

लखनऊ। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है। 400 पार का आंकड़ा पार होगा। उत्तर प्रदेश के साथ ही संपूर्ण भारत में विकासरूपी कमल खिलाने के लिए जनता-जनार्दन पूरी तरह से तैयार है। पुष्कर सिंह धामी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होने लखनऊ आये थे।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि एक समय तथा जब यहां पर गुण्डे बदमाश अपराधियों का शासन हुआ करता था। सपा बसपा की सरकार में वसूली गैंग सक्रिय था। आज उत्तर प्रदेश का देशभर में उदाहरण दिया जाता है। गरीब कल्याण की योजनाएं जन-जन तक पहुंची हैं। 2014 से पहले अनेक योजनाएं आयीं लेकिन वह कुछ लोगों तक ही पहुंची।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि राजनाथ सिंह ने सेना को सशक्त एवं आधुनिक रूप से सुसज्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही जन-जन के बीच भी वे अत्यंत लोकप्रिय हैं। मुझे विश्वास है कि लखनऊ की जनता पुनः प्रचण्ड बहुमत के साथ राजनाथ सिंह को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाते हुए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेगी।

इंडी गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन सरकार में कहीं आने वाले नहीं हैं। अपने परिवार को, भ्रष्टाचार को और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए दोनों दल साथ आये हैं।

सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर वनाग्नि की घटनाओं का लिया जायजा

पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि लखनऊ पूरा बदला हुआ दिख रहा है। आज आसानी से कुछ ही मिनटों में गोमतीनगर, अलीगंज, निरालानगर पहुंचा जा सकता है। लखनऊ में काफी विकास के कार्य हुए हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। भव्य दिव्य काशी बनी है। उत्तर प्रदेश में निवेश भी खूब हुआ है। यूपी की पहचान एक बीमारू राज्य की थी। आज कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी हुई है।

प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे और डाॅ. अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related Post

International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया के 10 स्पेशल इकॉनमिक रीजंस से जुटेंगे बायर्स

Posted by - August 29, 2023 0
लखनऊ। आगामी 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के विशाल परिसर में आयोजित…
कोरोना खौफ

अनुपम खेर ने सुझाया कोरोनावायरस से बचने का तरीका, बोलें-हाथ मिलाने की बजाय कहें’नमस्ते’

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इस वायरस से लोगों में बढ़ती दहशत को…
Paramhansa Acharya

भारत हिन्दू राष्ट्र न घोषित हुआ तो जल समाधि लेंगे परमहंस आचार्य

Posted by - August 10, 2021 0
अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगत गुरू परमहंस आचार्य (Paramhansa Acharya) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत को हिन्दू…