CM Dhami

धामी बोले-तेलंगाना में भाजपा की बड़ी जीत होने वाली है

256 0

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड में चुनाव संपन्न होने के बाद तेलंगाना में प्रचार करने गए थे। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि देश भर के साथ ही तेलंगाना में भी भाजपा उम्मीदवारों की बड़ी जीत होने वाली है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) पिछले दिनों तेलंगाना में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में स्टार प्रचार के रूप में रोड शो और नामांकन सहित विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रचार किया था।

प्रचार से लौटने के बाद देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हैदराबाद, तेलंगाना और आसपास के मतदाताओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जो विश्वास दिख रहा है, उससे भाजपा को निश्चित ही लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मतदाता 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि मतदाताओं में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक बड़ा उत्साह है। भाजपा के पक्ष में दोनों चरणों में मतदान पड़ा है।

सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर वनाग्नि की घटनाओं का लिया जायजा

पार्टी की ओर से जहां-जहां भी उन्हें प्रचार के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी उस पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा।

Related Post

Kartik Swami Temple

दक्षिण भारत से 151 सदस्यों का दल पहुंचा कार्तिक स्वामी मंदिर

Posted by - May 16, 2023 0
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पर्यटन विकास द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर ( Kartik Swami Temple) में भव्य…
भारत बचाओ रैली

भारत बचाओ रैली : राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। देश में छाई आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के…

कर्मचारी संघों के संवाद में आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने रखी मांगे: सीएम भजन लाल शर्मा

Posted by - June 8, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल (CM Bhajan Lal ) ने बजट पेश करने से पूर्व राजस्थान के सभी कर्मचारी संघों से…