PM Modi, CM Yogi

पीएम मोदी को भरोसा, योगी के नेतृत्व में टूटेगा 14 और 19 का रिकॉर्ड

284 0

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को अमरोहा में विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने बीते सात साल में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा किये गये कार्यों की जमकर प्रशंसा की। साथ ही यह भरोसा भी जताया कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत का रिकॉर्ड इस बार योगी जी के नेतृत्व में टूट जाएगा।

उन्होंने (PM Modi) मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  के सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास के आधार पर 2024 के लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत की उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री के मुख से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर तारीफ पर योगी-योगी के नारे गूंजते रहे।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने अपने भाषण के दौरान कई बार मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  की तारीफ की। उन्होंने यूपी को अपराधमुक्त बनाने के लिए योगी के परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पश्चिमी यूपी के कितने ही मोहल्लों में ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाने पड़ते थे। योगी जी ने ऐसे अपराधियों से मुक्ति दिलाई है। हमें दोबारा किसी कीमत पर उन ताकतों को मजबूत नहीं होने देना है।

मोदी ने दुनिया भर में बढ़ाया भारत का मान सम्मान: सीएम योगी

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि यहां सात साल से योगी जी की सरकार है। उन्होंने यूपी में दिखा दिया है कि गवर्नेंस, कानून व्यवस्था और विकास क्या होता है। योगी जी के नेतृत्व में 2014 और 2019 दोनों का रिकॉर्ड टूटेगा। योगी जी की सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रहे हैं।

जिन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार देखी है वो योगी जी के कार्यकाल को भी देख लें। 2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। ये भारत के भाग्य को सुनिश्चित करेगा।

Related Post

Arun Yogiraj

महीनों परिजनों तक से बात नहीं की श्रीरामलला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार ने

Posted by - January 15, 2024 0
अयोध्या। श्रीरामलला (Ramlalla) की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार ( Arun Yogiraj) ने प्रतिमा बनाने के दौरान कार्य में खलल न…
AK Sharma

अब विश्वभर के राम भक्तों के लिए सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जानी जाएगी अयोध्या धाम: एके शर्मा

Posted by - January 22, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भगवान श्री राम के दिव्या व…