CM Sai

भ्रष्टाचारी कांग्रेस को सबक सिखाना है: सीएम साय

379 0

रायपुर/बिलासपुर। कांग्रेसी लबरा और भ्रष्टाचारी हैं, जिसने अपने पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। इनको फिर से सबक सिखाना है। कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा की, लेकिन अपने घर को ही नहीं संभाल पा रहे हैं। रोज बड़े-बड़े कांग्रेस नेता के रिश्तेदार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दुर्ग में विजय बघेल के नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश की भाभी ने भाजपा प्रवेश किया। कांग्रेस में चारों ओर भगदड़ मची है। बिलासपुर में गुरुवार को आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने ये बातें कही।

साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव सट्टा एप को संरक्षण देने के लिए उन पर 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा, जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है।कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आया तो कांग्रेसी फिर से जनता को ठग रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आदिवासियों का आरक्षण ख़त्म कर देगी ये भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं।

कुछ संस्थाएं प्रदेश में आदिवासियों को भ्रम में डाल रही हैं कि वह हिन्दू नहीं : विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं।उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।

विष्णु देव साय (CM Sai) ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत दी। श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। उन्होंने 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश भी दे दिए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।

तोखन साहू के लिए मांगे वोट

साय (CM Sai)  ने कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने वाले मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी को तोखन साहू को सांसद बनाना होगा। आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर तोखन साहू को प्रचंड मतों से जिताना होगा। यह आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।

नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक गण पुन्नूलाल मोहले, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पांडेय, गुलशन ऋषि, कृष्णमूर्ति बाँधी, लखन लाल साहू, कन्हैया राठौर, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रथम स्वाधीनता संग्राम-1857 करने वाले राष्ट्र आराधकों को नमन : योगी

Posted by - May 10, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के लिए बलिदान होने वाले लोगों को याद किया। उन्होंने…
CM Dhami

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र को निरंतर मुस्तैद रखें : सीएम

Posted by - August 30, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत…
cm yogi

नोएडा की सुधरेगी कनेक्टिविटी, ‘कॉम्प्रिहेंसिव रीजनल ट्रांसपोर्ट प्लान’ तैयार कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 28, 2024 0
नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) नोएडा समेत एनसीआर के समीप पड़ने वाले…

तेजस्वी की सभा में हंगामा, कार्यकर्ताओं के बीच हुई जबरदस्त हाथापाई

Posted by - October 13, 2019 0
सहरसा। रविवार यानी आज बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ है. तेजस्वी यादव सहरसा…