Gangotri Dham

Chardham Yatra: 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

286 0

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला स्थित विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आगामी 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।

मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाट उद्घाटन का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाट उद्घाटन के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी। चैत्र मास के नवरात्र के दिन गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट उद्घाटन का मुहूर्त निकाला गया है।

ऋषिकेश में मोदी की जनसभा की सफलता के लिए सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।

Related Post

CM Sai

मुख्यमंत्री साय से अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों ने की भेंट

Posted by - March 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) से अधिवक्ता संघ रायपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।…
national water award

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रपति ने इस कटेगिरी में दिया तीन नेशनल अवॉर्ड

Posted by - November 18, 2025 0
जल संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार (National Awards) समारोह में…

बंगाल भाजपा के बड़े नेताओं पर ममता की नजर! दिलीप घोष चाय पर आमंत्रण दिया

Posted by - August 19, 2021 0
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को राज्य सचिवालय में चाय पर आमंत्रण के बाद से…