CM Dhami

सीएम धामी ने भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा के समर्थन में की पदयात्रा

263 0

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा के समर्थन में की पदयात्रा कर जनसभा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने आज पिथौरागढ़ के डीडीहाट में लोकसभा उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने डीडीहाट मार्केट से रामलीला ग्राउंड तक हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा में भी भाग लिया और भाजपा उम्मीदवार टम्टा को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील जनता से की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि मुझे प्रदेश के मुख्य सेवक की जो यह जिम्मेदारी मिली है, वह आप सभी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने कहा कि हम आपके आशीर्वाद से ज्यादा से ज्यादा विकास के कार्य कर रहे हैं। इस दौरान बहुत सारे निर्णय भी लिए हैं। आज तक जो कार्य उत्तराखंड बनने के बाद नहीं हुए थे, उन्हें हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा विशेष लगाव है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी 14 विधानसभा सीटों पर बड़े अंतर से भाजपा उम्मीवार टम्टा को जिताएं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखंड की पांच की पांच सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, सुशासन के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

यह लक्ष्य है उत्तराखंड के विकास और महिलाओं के विकास का-

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारे फैसलों में हमारा यह भाव स्पष्ट रूप से नजर आता है। आपने देखा होगा कि भर्ती घोटालों पर हमने प्रहार किया और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आये। इसके चलते आज पारदर्शिता के आधार पर युवाओं का सरकारी नौकरियों में चयन हो रहा है। उत्तराखंड में पहली बार यह इतिहास बना जब किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी। हमने समान नागरिक संहिता के साथ ही धर्मांतरण का कानून, दंगा विरोधी कानून भी लागू किया है। इस प्रकार के हमने कई निर्णय लिए हैं। गरीबों को तीन नि:शुल्क सिलेंडर दिए जा रहे हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। देवभूमि में लैंड जेहाद पर भी हमने कठोर कार्रवाई की है। ऐसे निर्णय लिए हैं जो आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होंगे। वर्तमान में प्रदेश में केंद्र की सरकार से भरपूर सहयोग मिल रहा है। केंद्र ने हमारे लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की है। मेडिकल कॉलेज, हेली सेवाओं का विस्तार इस क्षेत्र में तेजी से हो रहा है, सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण हो रहा है।

मानसखंड मंदिर मिशन के अंतर्गत कुमाऊं के मंदिरों का सर्किट बनाया जा रहा है। पिछले दिनों हमारे प्रधानमंत्री जी आदि कैलाश आदि स्थानों पर गए, जिस कारण इन क्षेत्रों को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। पहले केवल योजनाएं बनाई जाती थी, लेकिन आज हर काम को पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में अनेक फैसले लिए गए। सीएए के कानून से लेकर कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया। अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर का निर्माण कर लिया गया है। आज रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों का लक्ष्य केवल सत्ता पाना है, हमारी पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय का है।

गुरुद्वारा डेरा प्रमुख हत्याकांड : मुख्यमंत्री धामी बोले, नहीं बख्शे जाएंगे हत्यारे

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जो केवल एक परिवार के लिए है, वहां केवल एक परिवार के बारे में बात होती है और इस बार जब उत्तराखंड में कांग्रेस में टिकट जब बंट रहे थे तो कांग्रेस में कोई टिकट लेने को ही तैयार नहीं क्यूंकि जनता ने आदरणीय मोदी जी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि कांग्रेस ने केवल देश को लूटने का कार्य किया है। कांग्रेस ने राज्य गठन तक का विरोध किया। अब समय आ गया है कि कांग्रेस रूपी रावण को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। इसी तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

इस अवसर पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, सुरेश गढ़िया, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट, लोकसभा संयोजक एवं दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधानसभा के प्रभारी मनोज सावंत, नगर मंडल के अध्यक्ष धर्म कन्याल आदि उपस्थित रहे।

Related Post

CM Dhami met Manohar Lal Khattar

सीएम धामी ने मनोहर लाल खट्टर से की भेंट, इन विषयों पर केंद्र सरकर से सहयोग का किया अनुरोध

Posted by - August 22, 2025 0
नई दिल्ली/देहारादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल…
Kangana Ranaut

फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग पूरी, कंगना रनौत अब वजन घटाने के लिए कर रही हैं ये काम

Posted by - October 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ की एक और शेड्यूल की…
CM Dhami

राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों की नई उड़ान, सीएम धामी ने दिए लिगेसी प्लान पर तेज़ कार्यवाही के निर्देश

Posted by - July 12, 2025 0
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब राज्य सरकार खेलों को लेकर नई दृष्टि और…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया प्लास्टिक वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का लोकार्पण

Posted by - October 18, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में आयोजित जिला पंचायत हरिद्वार के नव-निर्वाचित…
Lok Sabha Elections

लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल, बूथ लेवल अधिकारी करेंगे मतदाताओं का स्वागत

Posted by - April 25, 2024 0
चंडीगढ़। लोकसभा आम चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections) में हरियाणा में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा के…