Rajnath Singh

जहां सारी उम्मीद खत्म होती है, वहां से शुरू हो जाती है मोदी की गारंटी: राजनाथ सिंह

318 0

रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने किसान महासम्मेलन (Kisan Mahasammelan) को संबोधित करते हुए कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी के संकट से बाहर आ चुके हैं। यह मैं नहीं बल्कि नीति आयोग कह रहा है। एकबार फिर मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाइए, देश में गरीबी नहीं रहेगी।

रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसान और गांव के विकास के भारत का विकास नहीं हो सकता। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) के नेतृत्व में सरकार बनते ही 100 दिन में ही जो विकास पटरी से उतर चुका था, वह पटरी पर लौट आया है। राजनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया। लेकिन पिछले 5 साल छत्तीसगढ़ के लिए ठीक नहीं रहे। 5 साल जमकर भ्रष्टाचार हुआ। अब भाजपा सरकार दोबारा छत्तीसगढ़ को संवारेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां सारी उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू हो जाती है।

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  ने कहा, इजरायल, फिलीस्तीन के कारण दुनिया में महंगाई बढ़ी है लेकिन भारत में मोदीजी ने महंगाई को नियंत्रित किया और खाद, बीज की कीमत को भी नहीं बढ़ने दिया। इसका नतीजा है कि भारत अकेला देश है जो 300 रुपये में यूरिया की बोरी देता है। उन्होंने कहा, भारत सरकार धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये देती है। विष्णुदेव साय जी की सरकार 3100 रुपये दे रही है। खेती का बजट 2014 में 25,000 करोड़ था और अब 1,25,000 करोड़ बजट बढ़ा दिया गया है।

सीएम साय ने सपरिवार किया राजनाथ सिंह का स्वागत

उन्होंने (Rajnath Singh) कहा कि मोटा अनाज खाने से मन और शरीर तंदुरुस्त रहता है। मोटा अनाज मैं भी खाता हूं और प्रधानमंत्री मोदी भी खाते हैं। दिल्ली में जब जी 20 की बैठक हुई तो हमने विदेशी मेहमानों को भी मोटा अनाज खिलाया। मोटा अनाज की खेती करने वाले किसानों से मैं वादा करता हूं। जो भी मोटा अनाज उपजाएगा उसका अनाज उचित मूल्य पर खरीदा जाएगा। विदेशों में भी अब भारत के मोटे अनाज की डिमांड बढ़ती जा रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि साय सरकार किसानों का पूरा ध्यान रख रही है।

इससे पहले किसान सम्मेलन में शामिल होने राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, डिप्टी सीएम अरुण साव तथा छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी संबोधित किया।

Related Post

PM Modi

हमहूं आप लोगन के तरह बनारस क भाजपा कार्यकर्ता हईं: नरेन्द्र मोदी

Posted by - March 31, 2024 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 660 मतदान केन्द्रों पर आयोजित टिफिन…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बहुमत परीक्षण से पहले दिया इस्तीफा

Posted by - March 20, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे…
निशानेबाजी विश्व कप रद्द

कोविड-19 प्रकोप के कारण, दिल्ली में होने वाला निशानेबाजी विश्व कप रद्द

Posted by - April 6, 2020 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेज में मई में होने वाले आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप को…