CM Yogi

सीएम योगी ने 500 बेड के अस्पताल का शुभारंभ, कहा- पहले लोग सैफई और इटावा के नाम से डरते थे

328 0

इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा में 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का लोकार्पण एवं 147 करोड़ रुपये की 37 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र भी वितरित किए गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि, वर्ष 1947 से 2017 तक, 70 वर्षों में केवल 12 मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में बन पाए थे। आज प्रदेश के 45 जनपदों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं, 20 जनपदों में बनने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं। शेष जनपदों में भी मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पहले इटावा के नाम से लोग डरते थे। अब यहां देश के युवा तैयार हो रहे हैं। कुछ लोगों की कानाफूसी करने की आदत रही है। कहा अब अपना और पराया नहीं होता। अब अब सबके लिए काम होता है। मोदी जी के सबका विकास के उद्देश्य के साथ काम किया जा रहा है।

आगरा मेट्रो का उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि उपचार के लिए रुपये की कमी नहीं। 108 और 102 के रिस्पॉन्स टाइम को काम किया है। हर जनपद में एडवांस लाइफ सपोर्ट की चार से पांच गाड़ियां हैं। जहां पहले पूरे प्रदेश में छह-सात कार्डिक की गाड़ियां थीं। अब सभी जनपद में हैं।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने युवाओं से की अपील, बोले-  नशे से जितना दूर रह सकें उतना ही अच्छा है

Posted by - August 12, 2023 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International youth day) के अवसर पर ‘नशा मुक्त प्रदेश-सशक्त प्रदेश’ अभियान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
CM Dhami

प्रदेश में लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने देंगे: सीएम धामी

Posted by - June 10, 2023 0
देहारादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने…
CM Yogi

सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर ‘अरण्य समागम’ का किया शुभारंभ

Posted by - March 21, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीर बच्चों को…
संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र कल से, नागरिकता संशोधन विधेयक पर घमासान मचना तय

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय…