Wheat

पहली मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, समर्थन मूल्य 2275 रुपये निर्धारित

364 0

लखनऊ : पहली मार्च से गेहूं (Wheat) की सरकारी खरीद प्रारंभ होगी, जो 15 जून तक चलेगी। सरकार ने 2275 रुपये प्रति कुंतल गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि इस दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने चाहिए। गेहूं की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य व रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर विभाग के मोबाइल ऐप UP KISHAN MITRA पर पंजीकरण-नवीनीकरण कराना अनिवार्य है।

विभाग की ओर से किसानों से अनुरोध किया गया है कि गेहूं (Wheat) को ओसाकर, मिट्टी, कंकड़, धूल आदि को साफकर अच्छी तरह से सुखाकर ही क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए लेकर जाएं। इस वर्ष बटाईदार किसानों द्वारा भी पंजीकरण कराते हुए गेहूं की बिक्री की जा सकेगी। गेहूं (Wheat) खरीद के लिये किसानों का खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल fcs .gov in पर पहली जनवरी 2024 से ऑनलाइन पंजीयन शुरू है। अब तक 109709 किसानों ने पंजीयन करा लिया है।

खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक रविवार व अन्य अवकाशों को छोड़कर 15 जून तक क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन गेहूं (Wheat) खरीद सुबह 9 से शाम छह बजे तक चलेगी। योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग ने इसकी तैयारी भी कर ली गई है।

किसी भी विषम परिस्थितियों के लिए खाद्य व रसद विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान जिला खाद्य विपणन अधिकारी या तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

खाद्य विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 6500 क्रय केंद्र स्थापित करने की योजना है। खाद्य व रसद विभाग ने गेहूं के मूल्य भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक खाते में 48 घंटे के अंदर करने की व्यवस्था बनाई है। पहली मार्च से शुरू होने वाली गेहूं (Wheat) खरीद के लिए विभाग ने सारी तैयारी कर ली है।

Related Post

G-20

प्रदेश के अनूठे गीत, संगीत और नृत्य कलाओं का लुत्फ उठाएंगे G-20 सम्मेलन के अतिथि

Posted by - January 14, 2023 0
लखनऊ। एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य के संकल्प और वसुधैव कुटुम्बकम को आत्मसात किए भारत G-20 देशों की अगुवाई…
Firefighters are arriving to ensure security of Kumbh Mela

देश के कोने-कोने से कुंभ मेला की सुरक्षा हेतु पहुंच रहे हैं फायरफाइटर

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला प्रयागराज के मीटिंग हाल में फायर सेफ्टी एंड फायर प्रीवेंशन के संबंध में गोष्ठी…
CM Yogi

हर हाल में मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माणः मुख्यमंत्री

Posted by - March 11, 2026 0
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी…