Naxalites

नक्सलियों ने की दो नागरिकों की हत्या

276 0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो आम नागरिकों की हत्या कर दी।

चिंतागुफा पुलिस सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। ग्रामीणों के नाम सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा हैं। दोनों कहेर दुल्लेड़ गाँव के निवासी थे। इसके साथ ही दो अन्य ग्रामीणों को भी नक्सलियों ने सजा देने की चेतावनी दी है।

सूत्रों ने बताया कि नक्सली (Naxalites) वर्चस्व वाले इलाकों के गांवों में सुरक्षा बलों के कैंप स्थपित होने से नक्सली बौखला गए है और आम नागरिकों को लक्ष्य बना रहे हैं। केंद्र सरकार बस्तर संभाग में नक्सली समस्या के उन्मूलन और नक्सल प्रभावित इलाकों के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित है और लगातार इन इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित किए जा रहे हैं।

कई दशकों से अभावों, समस्याओं और बदहाली के बीच जीवन गुजारते आ रहे ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जाग उठी है। ग्रामीणों का नक्सलियों से मोहभंग होता जा रहा है। इसी वजह से वे निरीह ग्रामीणों को मुखबिरी का आरोप लगाकर मौत के घाट उतारने लगे हैं।

घटना को लेकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और घटना की पूरी विवेचना की जा रही है।

Related Post

PM Modi

देवभूमि के परिवारजनों से आज फिर मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चुनावी रंग करेंगे गाढ़ा

Posted by - April 11, 2024 0
देहरादून। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पक्का करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज…
CM Vishnu Dev Sai

नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़ – विष्णु देव साय

Posted by - April 21, 2025 0
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में…