CM Vishnu Dev Sai

आपसे मिले स्नेह के इस ऋण को चुकाने के लिए मेरे पास शब्द भी नहीं: मुख्यमंत्री

381 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गृह ग्राम बगिया में आयोजित आशीर्वाद समारोह में कहा कि आज सभी का आशीर्वाद, प्यार, स्नेह पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आपसे मिले स्नेह के इस ऋण को चुकाने के लिए मेरे पास शब्द भी नहीं है। आपका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा, यही कामना है। उन्होंने कहा कि आप सभी मेरी ताकत हैं और यही ताकत राज्य में मोदी की गारंटी को पूरा करेगी। राज्य को विकास की राह पर ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विशिष्टजनों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं पाकर अभिभूत हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर हमेशा अपने पैतृक निवास में परिवार और मित्रों के बीच रहकर अनुष्ठान में शामिल होने की परंपरा निभाता आया हूं, जो आज भी कायम रही। आज मुझे दूरदराज के जिलों से भी जन्मदिन की बधाई देने लोग आए थे। उन सभी का अभिनन्दन है।

 

उन्होंने (CM Vishnudev Sai)  अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर ग्राम बगिया स्थित निवास में अपनी माता श्रीमती जसमनी साय से आशीर्वाद लिया। उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने उनका आरती की थाल से स्वागत किया, मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने इस मौके पर अपने निवास में अपने गुरु श्री धनपति पंडा की सपरिवार पूजा भी की।

बगिया के लाल के जन्मदिन पर के मौके पर उन्हें अपने बीच पाकर गांव के लोग खुशी से झूम उठे। आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में आए लोगों जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, बारी-बारी से फूल देकर मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) को जन्मदिन की बधाई दी। कई लोगो ने उनका अभिनन्दन कर उनके साथ सेल्फी भी ली।

Related Post

CM Dhami

मोदी कहते हैं- भ्रष्टाचार मिटाओ तो कांग्रेस कहती है- मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार को बचाओ: धामी

Posted by - April 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को रुद्रपुर में जनसभा स्थल पर मंच से कांग्रेस पर जमकर…
AK Sharma

गांव-गांव में कैंप लगाकर आम जन को दें योजना का लाभ: एके शर्मा

Posted by - December 9, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने वाराणसी प्रवास के दौरान रोहनिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पर…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

Posted by - August 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
Nayab Singh Saini

हिसार में राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां पूरी

Posted by - June 18, 2024 0
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 21 जून को होने वाले राज्य स्तरीय 10वें…
Chamu

संस्कृत से होगा भारतीय ज्ञान परंपरा का पुनरुत्थान: पद्मश्री चमू

Posted by - September 11, 2022 0
गोरखपुर। भारतीय भाषाओं के संवर्धन हेतु केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्रालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष, प्रख्यात संस्कृत शिक्षाविद एवं…