UP Budget

UP Budget: योगी सरकार के मेगा बजट में पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रबंध

433 0

लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) के मेगा बजट (Budget) में पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन कल्याण के लिए भी विशेष प्रबंध किये गये हैं। जहां एक तरफ अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के लिए 2475 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गयी है, वहीं ओबीसी के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना के लिए 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था सरकार के बजट (Budget) में की गयी है। वहीं दिव्यांग पेंशन योजना हेतु 1170 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है।

योगी सरकार के बजट (Budget) में जहां कुष्ठावस्था पेंशन योजना के लिए 42 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है, वहीं कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण अनुदान योजना के अन्तर्गत लगभग 49,000 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के छात्रावास निर्माण के लिए लगभग 22 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। वहीं पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 35 करोड़ रुपए की व्यवस्था है।

Related Post

बिजनौर मे बाजार में व्यापारी नेता पर चाकू से हमला, विरोध में दुकानें बंद

Posted by - August 17, 2021 0
बिजनौर में सब्जी मंडी में अनाज व किराना संघ के अध्यक्ष सुशील जिंदल पर मंगलवार को अतिक्रमण करने वालों ने…
CM Yogi

परियोजनाएं सिर्फ सरकारी खर्च नहीं, जनता के विश्वास की पूंजी हैं: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर कानपुर मंडल के विधायकों के साथ एक…
AK Sharma

नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को बढ़ावा देने से हरित ऊर्जा के क्षेत्र में स्थापित होंगे नए आयाम: एके शर्मा

Posted by - February 1, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा…
UP International Trade Show

काशी के प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प के साथ ही आधुनिक उत्पाद होंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शोकेस

Posted by - September 3, 2024 0
वाराणसी। इतिहास से भी प्राचीन होने का गर्व संजोने वाली काशी जितना आध्यात्म, धर्म, परंपरा और संस्कृति के लिए जानी…