काजोल की मां तनुजा को हुई है ये बीमारी, एक हफ्ते में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

1235 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। काजोल का परिवार इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। 29 मई को काजोल की मां तनुजा को पेट दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराई गईं जिसके बाद बुधवार की रात को सफल ऑपरेशन किया गया मगर अभी उन्हें एक हफ्ते और अस्पताल में ही रहना होगा।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका के सपोर्ट में कमेंट लिखते ही सलमान का फैन ने सोना को दी धमकी 

आपको बता दें लीलावती अस्पताल के अधिकारी ने IANS को बताया कि सर्जरी के बाद तनुजा की हालत बेहतर है. उम्मीद की जा रही है कि उन्हें 1 हफ्ते के लिए अस्पताल में ही रहना होगा। तनुजा को इंफेक्शन हो गया है जिसे diverticula कहा जाता है। डायवर्टीक्यूलिटिस पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारी है।

https://www.instagram.com/p/BvQzkWQnMuK/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें :-एकता के साथ नंगे पांव सिद्धि‍वि नायक मंदिर पहुंचीं स्मृति ईरानी 

जानकारी के मुताबिक 2018 में भी काजोल की मां तनुजा अस्पताल में भर्ती हुई थीं। तब तनुजा को सांस से जुड़ी बीमारी थी. तनुजा मुखर्जी बीते जमाने की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जिनमें एक बार मुस्कुरा दो, प्रेम रोग, पैसा या प्यार, हाथी मेरे साथी, बहारें फिर भी आएंगी, हमारी बेटी जैसी फिल्में शामिल हैं।

Related Post

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी के बॉडीगार्ड ने की फोटोग्राफर से की हाथापाई,VIDEO वायरल

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी इन दिनों अपनी ‘मलंग’ फिल्म की सफलता को सेलीब्रेट कर रही हैं। उनकी फिल्म…
grenede attack

कश्मीर यूनिवर्सिटी गेट पर ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो…
भगत सिंह कोश्यारी

प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80 फीसदी आरक्षण : भगत सिंह कोश्यारी

Posted by - December 1, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को विधान भवन में राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित…
लोकसभा चुनाव

हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने किया प्रचार, कहा – पत्नी के हर कदम में उनके साथ हूं

Posted by - April 14, 2019 0
मथुरा। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी एक बार फिर चर्चा में हैं…